Amazon Prime Day 2026 सेल में डील्स का खुलासा, स्मार्टफोन से लेकर TV और लैपटॉप पर तगड़े डिस्काउंट, जानें

HIGHLIGHTS

Amazon Prime Day 2026 सेल 4 जुलाई से शुरू होगी.

स्मार्टफोन, TV, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक्स पर बड़े डिस्काउंट मिलेंगे.

नए Prime मेंबर्स सिर्फ 999 रुपये में वार्षिक मेंबरशिप खरीद सकेंगे.

Amazon Prime Day 2026 सेल में डील्स का खुलासा, स्मार्टफोन से लेकर TV और लैपटॉप पर तगड़े डिस्काउंट, जानें

Amazon ने भारत में होने वाली Prime Day 2026 सेल से पहले पहली बड़ी डील्स का खुलासा कर दिया है. कंपनी की सालाना शॉपिंग सेल 4 जुलाई से शुरू होगी और 6 जुलाई तक चलेगी. तीन दिन चलने वाली इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंसेज, ऑडियो प्रोडक्ट्स, वियरेबल्स और Amazon के अपने डिवाइस पर बड़े डिस्काउंट दिए जाएंगे.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कंपनी के मुताबिक Prime मेंबर्स को 500 से ज्यादा नए प्रोडक्ट लॉन्च देखने को मिलेंगे. इसके अलावा बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस, नो-कॉस्ट EMI और कैशबैक जैसी कई सुविधाएं भी मिलेंगी. Prime Day के 10 साल पूरे होने पर Amazon ने नए Prime मेंबरशिप ऑफर का भी ऐलान किया है.

Amazon Prime Day 2026 कब शुरू होगी?

Amazon Prime Day 2026 की शुरुआत 4 जुलाई को रात 12 बजे होगी और यह 6 जुलाई रात 11:59 बजे तक चलेगी.

इस दौरान SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड, Axis Bank क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. वहीं Amazon Pay ICICI Bank Credit Card से खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत तक का अनलिमिटेड कैशबैक भी दिया जाएगा.

स्मार्टफोन पर मिलेंगे बड़े ऑफर

Amazon ने पुष्टि की है कि सेल के दौरान Samsung Galaxy M47 और OnePlus N6 जैसे नए स्मार्टफोन भी लॉन्च किए जाएंगे.

इसके अलावा स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा. सेल में OnePlus Nord 6, Redmi A7 Pro 5G, iQOO 15R, OnePlus Nord Buds 4 Pro और Samsung Galaxy Buds 4 Pro जैसे प्रोडक्ट्स पर भी ऑफर दिए जाएंगे. ग्राहकों को 66,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा.

इलेक्ट्रॉनिक्स और लैपटॉप पर भी बंपर छूट

Boat, Ray-Ban समेत कई ब्रांड्स के वियरेबल्स, हेडफोन और एक्सेसरीज पर 80 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी. GoPro HERO13 Black समेत कैमरा और कैमरा एक्सेसरीज पर 75 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा. वहीं लैपटॉप और टैबलेट पर 40 प्रतिशत तक की छूट और स्पीकर्स पर 60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा.

Smart TV और प्रोजेक्टर पर शानदार ऑफर

Amazon ने Samsung, Sony, TCL, LG और Xiaomi के Smart TV पर 65 प्रतिशत तक की छूट का ऐलान किया है. Wzatco, E GATE, Crossbeats, Zebronics और Lumio के प्रोजेक्टर 70 प्रतिशत तक की छूट के साथ उपलब्ध होंगे. इसके अलावा 5,000 रुपये तक के अतिरिक्त कूपन, 12,000 रुपये तक के बैंक डिस्काउंट और 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI भी मिलेगी.

Amazon Echo और Fire TV भी होंगे सस्ते

Amazon अपने Echo Smart Speakers और Fire TV डिवाइस पर 45 प्रतिशत तक का डिस्काउंट देगा. वहीं Fire TV Smart TV पर 55 प्रतिशत तक की बचत का मौका मिलेगा. Kindle और Amazon के दूसरे स्मार्ट डिवाइस भी सेल के दौरान डिस्काउंट पर खरीदे जा सकेंगे.

Prime मेंबरशिप भी हुई सस्ती

Prime Day 2026 के 10 साल पूरे होने के मौके पर Amazon ने नए ग्राहकों के लिए Prime Annual Membership सिर्फ 999 रुपये में उपलब्ध कराई है. इसकी नॉर्मल कीमत 1,499 रुपये है.

यह भी पढ़ें: Airtel-Jio और Vi ने एकसाथ पेश किया 798 रुपये वाला प्रीपेड डेटा पैक, बेनिफिट्स जान हो जाएंगे खुश, FIFA देखने वालों की मौज

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile