Amazon Great Indian Festival Sale 2023 जल्द हो रही शुरू, अभी जान लें Exciting Offers
Amazon India ने अपनी अपकमिंग फेस्टिवल सेल Great Indian Festival 2023 को आधिकारिक तौर पर प्रमोट करना शुरू कर दिया है।
अपकमिंग सेल के लिए अमेज़न इंडिया ने सैमसंग और इंटेल के साथ पार्टनरशिप की है।
ई-कॉमर्स जायंट ने SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए 10% फ्लैट डिस्काउंट की पुष्टि की है।
Amazon India ने अपनी अपकमिंग फेस्टिवल सेल Great Indian Festival 2023 को आधिकारिक तौर पर प्रमोट करना शुरू कर दिया है। आधिकारिक सेल बैनर के मुताबिक Great Indian Festival सेल जल्द ही शुरू होगी और साथ ही प्राइम मेम्बर्स को अर्ली एक्सेस दिया जाएगा।
अपकमिंग सेल के लिए अमेज़न इंडिया ने सैमसंग और इंटेल के साथ पार्टनरशिप की है जिससे Great Indian Festival के दौरान सैमसंग प्रोडक्ट्स और इंटेल प्रोसेसर पर चलने वाले कंप्यूटर्स पर रोमांचक डील्स और डिस्काउंट्स का संकेत मिला है।
Great Indian Festival Sale 2023 Offers
फ्लिपकार्ट की तुलना में अमेज़न ने अपनी अपकमिंग सेल के बारे में अधिक डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, ई-कॉमर्स जायंट ने SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए 10% फ्लैट डिस्काउंट की पुष्टि की है। इसके अलावा यह भी खुलासा हुआ है कि सेल में मोबाइल फोन्स पर 40% तक की छूट मिलेगी। साथ ही सेल के लैंडिंग पेज के मुताबिक ग्राहक लैपटॉप्स, स्मार्टवॉचेज़, हेडफोन्स, स्मार्ट टीवी, अप्लाएन्सेज और Alexa डिवाइसेज पर 75% तक के डिस्काउंट ऑफर्स की उम्मीद कर सकते हैं।
इन प्रोडक्ट पर मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट
अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार Amazon Great Indian Festival Sale 2023 10 अक्टूबर को शुरू होने वाली है। इस सेल के दौरान ग्राहक स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स और होम अप्लाएन्सेज जैसे ढेरों प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट की उम्मीद कर सकते हैं।
अमेज़न की इस अपकमिंग सेल के दौरान OnePlus 11, Samsung Galaxy S23 और Motorola Razr 40 Ultra जैसे पॉप्युलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में भारी कटौती की जाने की संभावना है। इसके अलावा iPhone 13 और iPhone 14 सीरीज के मॉडल्स जैसे कई एप्पल प्रोडक्ट्स पर भी तगड़े ऑफर्स और डिस्काउंट्स मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा Great Indian Festival Sale के दौरान इच्छुक ग्राहक नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज डील्स जैसे ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।
Flipkart Big Billion Days Sale भी जल्द हो रही शुरू
इसी तरह फ्लिपकार्ट ने भी अपनी अपकमिंग Big Billion Days Sale के लिए Samsung Galaxy S21 FE, Realme 11 Pro+ और Motorola Edge 40 आदि प्रोडक्ट्स पर चुनिंदा डील्स की घोषणा की है। साथ ही प्लेटफॉर्म ने 1 अक्टूबर को आईफोन-स्पेसिफिक डील्स का खुलासा करने की भी पुष्टि की है।
Amazon और Flipkart दोनों की अपकमिंग सेल्स उन ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेंगी जो रोशनी का त्योहार दिवाली मनाने के लिए नए गैजेट और होम अप्लाएन्सेज खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं।