Amazon Great Indian Festival Sale की ऑफिशियल डेट का खुलासा, इस दिन होगी Discount की बारिश! Tech News
Amazon Great Indian Festival 2023 Sale 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है।
प्राइम मेम्बर्स के लिए ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 7 अक्टूबर रात 12 बजे से शुरू होगी।
Amazon ने अपनी ई-कॉमर्स साइट पर सेल शुरू होने से पहले ही कुछ किकस्टार्टर डील्स को लाइव कर दिया है।
ई-कॉमर्स जायंट Amazon अपकमिंग फेस्टिव सीजन के लिए अपनी Great Indian Festival Sale लेकर वापस आ गया है। कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि यह फेस्टिवल शॉपिंग सेल 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है लेकिन इसके खत्म होने की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है।
हर बार की तरह अमेज़न प्राइम मेम्बर्स को इस सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा। प्राइम मेम्बर्स के लिए ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 7 अक्टूबर रात 12 बजे से शुरू होगी। अपकमिंग सेल के दौरान अमेज़न सभी प्रोडक्ट कैटेगरीज़ पर डील्स और डिस्काउंट्स ऑफर करने वाला है। इसी के साथ कंपनी SBI क्रेडिट/डेबिट कार्ड्स और EMI ट्रांजैक्शन पर 10% इन्स्टेन्ट डिस्काउंट भी ऑफर करेगा।
Amazon Great Indian Festival Sale के दौरान इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट
अमेज़न की अपकमिंग सेल के दौरान प्लेटफॉर्म पर ढेरों अलग-अलग कैटेगारीज़ के प्रोडक्ट्स की कीमतों में भारी कटौती की जाएगी। मोबाइल डिवाइसेज़ और एक्सेसरीज़ पर 40% तक की छूट, Alexa, Fire TV और Kindle डिवाइसेज़ पर 55% तक की छूट और यहाँ तक कि होम, किचन और आउटडोर आइटम्स पर भी 70% तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा लैपटॉप्स, स्मार्टवॉचेज़, हेडफोन्स, TVs और अप्लाएन्सेज़ 75% तक के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होंगे, वहीं किताबों, खिलौनों और ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स आदि पर आप 80% तक की बचत कर सकेंगे।
इन Brands पर मिलेंगे ताबड़तोड़ ऑफर
Great Indian Festival Sale में भारतीय और ग्लोबल ब्रांड्स जैसे Apple, Asus, Lenovo, OnePlus, iQoo, Realme, Samsung, boAt और Sony पर तगड़े डिस्काउंट ऑफर्स पेश किए जाएंगे। साथ ही यहाँ अतिरिक्त कैशबैक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI ऑप्शंस और अतिरिक्त वॉरंटी भी उपलब्ध होगी।
Amazon ने अपनी ई-कॉमर्स साइट पर सेल शुरू होने से पहले ही कुछ किकस्टार्टर डील्स को लाइव कर दिया है। प्लेटफॉर्म पर Samsung का Galaxy S23, Nokia G42 5G, Moto Razr 40, Tecno Pova 5 Pro, Redmi 10 Power और Lava Agni 2 स्मार्टफोन्स अभी डिस्काउंट के साथ लिस्टेड हैं।
Digit Hindi को WhatsApp Channels पर फॉलो करें और अपने फोन पर पाएँ टेक्नॉलॉजी जगत से जुड़ा हर अपडेट और लेटेस्ट खबरें! फॉलो करने के लिए क्लिक करें!