Scam Alert! पत्रकार महिला के अकाउंट से उड़े 48 लाख रुपए, आप बिल्कुल न करें ये गलती
बैंगलोर में एक वरिष्ट पत्रकार को ऑनलाइन स्कैम में 48 लाख रुपए का नुकसान हुआ।
यह घटना 15 दिसंबर की है जब 70 साल की एक बूढ़ी महिला को एक WhatsApp कॉल आया।
बैंगलोर पुलिस धोखेबाज़ों के बैंक अकाउंट्स से सफलतापूर्वक 37 लाख रुपए जब्त करने में कमियाब रही।
बैंगलोर में एक वरिष्ट पत्रकार को Online Scam में 48 लाख रुपए का नुकसान हुआ। ऑनलाइन स्कैमर्स ने खुद को Fedex में काम करने वाले कर्मचारी बताया था। यह घटना 15 दिसंबर की है जब 70 साल की एक बूढ़ी महिला को एक WhatsApp कॉल आया जिसमें कॉलर ने कहा कि उसके नाम से एक पार्सल है जिसमें 240 ग्राम MDMA, क्रेडिट कार्ड्स और पासपोर्ट है जिन्हें मुंबई से ताईवान भेजा जा रहा है।
इस तरह Scam में फंसी महिला
महिला यह सुनकर हैरान हो गई क्योंकि उसने ऐसा कोई पार्सल भेजा ही नहीं था। कॉलर ने कहा कि इसे भेजने के लिए उसके आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया है और यह केस उसके नाम से रजिस्टर हुआ है।
स्कैमर्स ने महिला से एक ऐप्लिकेशन डाउनलोड करवाया और उसे बताया कि उसके बैंक अकाउंट में मनी-लॉन्ड्रिंग गतिविधियां चल रही हैं और उसे रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया में एक सिक्योरिटी डिपॉज़िट करने को कहा।
स्कैमर्स ने वेरिफाई करने के बाद महिला के अकाउंट में पैसे वापस भेजने का वादा किया और उनकी बातचीत के बारे में किसी और को न बताने के लिए कहा। 15 से 23 दिसंबर के बीच महिला स्कैमर के अकाउंट में 'रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट' पेमेंट मेथड के जरिए 48 लाख रुपए ट्रांसफर करने के लिए केवल एक बार अपने घर से बाहर गई।
पुलिस का क्या कहना है?
हालांकि, उसे जल्द ही यह पता चल गया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है और उसने तुरंत पुलिस से मदद मांगी। इस केस में जांच पड़ताल करने वाले एक ऑफिसर ने कहा, "हम जितना हो सके उतना पैसा वसूलने की कोशिश कर रहे हैं। धोखेबाज़ों ने पत्रकार को फँसाने के लिए झूठे FedEx कूरियर स्कैम का सहारा लिया।"
बैंगलोर पुलिस धोखेबाज़ों के बैंक अकाउंट्स से सफलतापूर्वक 37 लाख रुपए जब्त करने में कमियाब रही और बाकी पैसों की वसूली के लिए भी खोजबीन जारी है।