ना स्प्लीट और ना ही विंडो! घर ले आयें ये वाले पोर्टेबल एसी, खत्म हो जाएगा ड्रिलिंग और दीवार में तोड़फोड़ का झंझट
इस समय उत्तर भारत में भयंकर गर्मी पड़ रही है। कुछ समय से मौसम में कुछ बदलाव हुए हैं ऐसे में तेज तूफान के साथ साथ तेज बारिश में उत्तर भारत के लोगों को कुछ राहत दी है। हम जानते है कि गर्मी कुछ कम हुई है लेकिन इसके बाद भी पारा घटने का नाम नहीं ले रहा है। मई जैसे जैसे अपने अंत पर और ज अपनी शुरुआत पर हैं, वैसे वैसे गर्मी भी अपने रंग रूप दिखाने लगी है। अब ऐसे में गर्मी से बचने का एक ही उपाय बचता है, या तो आप अपने घर में एक अच्छे कूलर को ले आयें या फिर आपको एक AC की जरूरत तो होने वाली है। कूलर को देखा जाए तो यह एसी के मुकाबले किफायती तो होता है लेकिन गर्मी से जो राहत आपको एसी दे सकता है शायद कूलर से आपको इतना कुछ फायदा न लगे।
अब सवाल उठता है कि आखिर स्प्लीट एसी या विंडो एसी को खरीदा जाए, ऐसे में आप अपने बजट और सहूलियत के हिसाब से जा सकते हैं, अगर आपके घर में अच्छी खासी जगह है तो आप विंडो एसी खरीद सकते हैं, हालांकि, कम जगह होने पर अप स्प्लीट एसी खरीद सकते हैं। हालांकि, दोनों में ही आपके घर में तोड़फोड़ और ड्रिलिंग होनी ही होनी है। अगर आप इन दोनों ही चीजों से बचना चाहते हैं तो अपने घर को किसी अन्य उपाय के साथ ठंडा रखना चाहते हैं तो आपके पास पोर्टेबल एसी का ऑप्शन बचता है। इन एसी के साथ आपको ना तो स्प्लीट एसी की जरूरत होने वाली है ना ही आपको विंडो एसी और न ही इंस्टॉलेशन पर होने वाले खर्च की चिंता रहने वाली और इसके अलावा न ही आपके घर में ड्रिलिंग और न ही दीवार में किसी भी तरह की कोई तोड़फोड़ होने वाली है।
आइए फिर जानते है कि आखिर आप अपने घर के लिए कौन से पोर्टेबल एसी खरीद सकते हैं, जो आपको सभी झंझट से मुक्ति देकर केवल और केवल ठंडी हवा देते हैं। इन पोर्टेबल एसी के साथ आप अपने घर को शिमला जितना ठंडा कर सकते हैं। आइए अब इन एसी की डिटेल्स को देखते हैं।
Cruise 1 Ton Portable AC
आप इस एसी को ऐमज़ान इंडिया से खरीद सकते हैं, यह आपको इस समय सस्ते में मिल सकता है। इस एसी में पहिये लगे हैं, इसी कारण आप इसे एक जगह से दूसरी जगह पर आसानी से एक कूलर की तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन याद रखें कि यह आपको कूलर नहीं एसी वाला फ़ील और शिमला वाली कूलिंग देने में सक्षम है।
Croma 1.5 Ton Portable AC
इस एसी को आप बड़ी ही आसानी से Croma Store के साथ साथ Croma की वेबसाईट से भी खरीद सकते हैं, हालांकि, यह Flipkart पर भी खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह एसी भी पहियों के साथ आता है, ऐसे में इसे घर के किसी भी कमरे में बड़ी ही आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
Blue Star 1 Ton 5 Star Portable AC
यह एसी भी आपको आसानी से ऑनलाइन बाजार में मिल जाने वाला है। इसके साथ भी आपको शिमला वाली कूलिंग के साथ साथ पहिये मिलते हैं, जिनके साथ आप इन्हें कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं, यह एसी अपने आप में एक बेहतरीन और शानदार ऑप्शन है, इन गर्मियों में आपके घर को ठंडा रखने के लिए।
PC12DB Blue Star Portable Air Conditioner
पोर्टेबल एसी की अगर बात हो रही है, तो ब्लू स्टार के इस वाले पोर्टेबल एसी को कैसे भुलाया जा सकता है। यह एक दमदार पोर्टेबल एसी है, जिसे आप आसानी से खरीद सकते हैं। आप इसे अपने घर के अलावा अपने ऑफिस या किसी दुकान आदि में भी आसानी से रखकर इसका आनंद ले सकते हैं। इससे भी आपको शिमला वाली ही कूलिंग मिलती है।
CRUISE PQ3S12 Portable AC 1tr
अगर आप ऑनलाइन खरीदारी करना पसंद करते हैं तो ये वाला एसी भी आपको आसानी से ऑनलाइन मिल जाने वाला है। आप इसे लेकर भी अपने घर में पहले तो तोड़फोड़ को रोक सकते हैं, इसके अलावा इंस्टॉलेशन के पैसे बचा सकते हैं और किसी भी प्रकार की ड्रिलिंग को भी नजरंदाज कर सकते हैं। इस पोर्टेबल एसी के साथ भी आपको बेहतरीन कूलिंग और शिमला वाला फ़ील मिलने वाला है।