17 फरवरी का सोने-चांदी का भाव: गोल्ड रेट में मामूली उछाल, चांदी का दाम धड़ाम, जानें आज सुबह का ताज़ा रेट
17 फरवरी का सोने-चांदी का भाव: सोने की कीमतों (आज का सोने का भाव, aaj ka sone ka bhav) में इन दिनों तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट शुद्ध सोना बढ़कर 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पहुंच गया है, जबकि इससे पहले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दूसरी ओर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई और यह 1,54,897 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
Surveyसोने के आज के दाम
वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट सोना (आज का सोने का भाव, aaj ka sone ka bhav) 1,56,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा। इसी बीच इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मंगलवार सुबह तक जारी आंकड़ों में सोने का दाम 1,54,098 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया। IBJA के ताजा रेट के आधार पर अब नीचे 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के भाव भी अपडेट किए जा रहे हैं।
सोमवार को सोने के दाम
अगर पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 700 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई। इसी बढ़त के बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा, जबकि इससे पहले इसका बंद भाव 1,58,500 रुपये था। वैश्विक बाजार में हालांकि रुख कमजोर रहा और हाजिर सोना 40.10 डॉलर यानी करीब एक प्रतिशत गिरकर 5,003.01 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
चांदी के आज के दाम
चांदी के दामों (आज का चांदी का भाव, aaj ka chandi ka bhav) में भी लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है, हालांकि हालिया दिनों में गिरावट का दबाव ज्यादा रहा। सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी का भाव घटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। MCX पर चांदी का वायदा मूल्य फिसलकर 2,40,201 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी भी कमजोर रही और 76.94 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी की कीमत में 7,000 रुपये की कमी के बाद यह 2,67,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंची, जबकि IBJA के मंगलवार सुबह तक के आंकड़ों में चांदी का भाव 2,40,947 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: 2023 में आई सुपरहिट एक्शन-थ्रिलर फिल्म, सालभर बनी रही ट्रेंडिंग, कमाए 700 करोड़ रुपये, इस ओटीटी पर मौजूद
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile