13 फरवरी का सोने-चांदी का भाव: आज कितना है गोल्ड-सिल्वर का प्राइस, जानें महंगे हुए या सस्ते
चांदी और सोने की कीमतों में इन दिनों भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार दोनों में दबाव साफ नजर आ रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा भाव में 25,882 रुपये की तेज गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद यह 2,37,136 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,62,701 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। ध्यान देने वाली बात है कि 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।
Surveyअन्य सूत्रों के अनुसार आज चांदी का भाव
वैश्विक बाजार में भी कमजोरी बनी रही और हाजिर चांदी लगभग दो प्रतिशत टूटकर 82.84 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। वहीं, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का दाम 2,68,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर स्थिर रहा। दूसरी ओर, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक चांदी 2,59,133 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी का भाव 2,95,000 रुपये प्रति किलो बताया गया है।
सोने के बाज़ार में भी कमजोरी
| कैरेट | सुबह का भाव |
| 24 | 155650 रुपये (10 ग्राम) |
| 23 | 155027 रुपये (10 ग्राम) |
| 22 | 142575 रुपये (10 ग्राम) |
| 18 | 116738 रुपये (10 ग्राम) |
| 14 | 91055 रुपये (10 ग्राम) |
सोने के बाजार में भी लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 24 कैरेट सोना गिरकर 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया। MCX पर सोने के वायदा भाव में 6,455 रुपये की गिरावट आई, जिससे यह 1,52,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 5,062.46 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गया।
गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,58,540 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इससे पहले 29 जनवरी को सोना 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार शुक्रवार सुबह तक सोना घटकर 1,55,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
बीते दिन क्या थे दाम
पिछले कारोबारी दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो कमजोर वैश्विक संकेतों और अमेरिका के केंद्रीय बैंक US Federal Reserve द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम होने की अटकलों के बीच दिल्ली में सोने के दाम 400 रुपये फिसलकर करीब 1.6 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। सर्राफा संघ के मुताबिक 24 कैरेट सोना 400 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत घटकर 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि इससे एक दिन पहले यह 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोना 22.07 डॉलर यानी 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,062.46 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। MCX में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 780 रुपये या 0.49 प्रतिशत घटकर 1,57,975 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जिसमें 960 लॉट का कारोबार दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: The Family Man Season 4: श्रीकांत तिवारी की वापसी मचाएगी कोहराम! जानें रिलीज़ टाइमलाइन और अन्य डिटेल्स
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile