Panchayat Season 4 की रिलीज में बचा है कुछ समय, नहीं कट रही इंतज़ार की घड़ियाँ तो देख लो ये 3 वेब सीरीज
Panchayat Season 4 की रिलीज़ डेट का ऐलान हो चुका है, यह Amazon Prime Video पर 2 जुलाई को स्ट्रीम होने वाला है। हालांकि, इस रिलीज तारीख का अगर आपसे इंतज़ार नहीं हो रहा हिय और आप इसके बड़े फैन हैं तो दिलों की बेचैनी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही होगी, ये मैं जानता हूँ। जितेंद्र कुमार उर्फ अभिषेक त्रिपाठी की सादगी भरी गांव वाली दुनिया एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए सभी बेसब्र हैं। लेकिन जब तक नई सीज़न नहीं आता, तब तक क्यों न कुछ ऐसे शोज़ देखे जाएं जिनमें देसी कहानियों का वही सुकून और दमदार कंटेंट हो?
अगर आप भी Panchayat के फैन हैं और इंतज़ार भारी लग रहा है, तो ये 3 वेब सीरीज़ आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं:
Gullak (SonyLIV)
गांव नहीं, लेकिन मिडिल क्लास फैमिली की ज़िंदगी की उतार-चढ़ाव को इतने प्यारे और हल्के अंदाज़ में दिखाया गया है कि आप हँसते-हँसते इमोशनल हो जाएंगे। मिश्रा परिवार की सीधी-सादी कहानियां, और उनकी छोटी-छोटी खुशियाँ आपको आपके अपने घर की याद दिला देंगी।
- कितने सीज़न हैं: 4
- हाइलाइट: नैरेशन में भी मज़ा है – 'गुल्लक' खुद कहानी सुनाता है!
Yeh Meri Family (Amazon miniTV)
90 के दशक की गर्मियों में ले जाने वाली ये सीरीज़ हर उस इंसान को पसंद आएगी जिसे अपने बचपन की याद सताती है। स्कूल, परीक्षा, मम्मी की डांट और फैमिली बॉन्डिंग – सब कुछ एक प्यारे पैकेज में।
- कितने सीज़न हैं: 3
- हाइलाइट: बिना ओवरड्रामा के रियल इमोशंस – एकदम नॉस्टेल्जिक ट्रिप।
Jamtara – Sabka Number Ayega (Netflix)
अगर आप Panchayat के गांव वाले बैकड्रॉप को मिस कर रहे हैं लेकिन थोड़ा थ्रिल और ड्रामा भी चाहते हैं, तो Jamtara आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है। ये सीरीज़ झारखंड के एक छोटे से कस्बे में साइबर क्राइम की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।
- कितने सीज़न हैं: 2
- हाइलाइट: गांव की भाषा, रॉ माहौल और रियलिज़्म का परफेक्ट कॉम्बो।