The Family Man 3 के रिलीज से पहले ही देख डालें ये 5 भौकाली फिल्म, चौथी देखकर उबाल मार जाएगा खून
अगर आप सस्पेंस और एक्शन के दीवाने हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद ये टॉप 5 स्पाई थ्रिलर फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। इन फिल्मों में है रोमांच, इमोशन, इंटेलिजेंस और देशभक्ति का ऐसा मिश्रण दिखाया गया है जो आपको अपनी सीट से उठने नहीं देने वाला है। चाहे बात हो आलिया भट्ट की 'राज़ी' जैसी देशभक्ति से भरी कहानी की या तब्बू की 'खुफिया' जैसी चतुर जासूसी की! ये फिल्में सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि दिमाग और दिल दोनों का खेल हैं। तो चलिए जानते हैं वो पाँच बेहतरीन स्पाई थ्रिलर मूवीज़ जो आप Netflix, Prime Video, और Disney+ Hotstar जैसे प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं। हाँ, एक बात और आप इन सभी फिल्मों और वेब सीरीज को The Family Man Season 3 से पहले ही देख सकते हैं। द फैमिली मैन सीजन 3 21 नवंबर 2025 को Amazon Prime Video पर प्रिमियर होने वाला है। आप इस दमदार और सस्पेंस भरी स्पाई थ्रिलर के अलावा इसे मिलती जुलती इन वेब सीरीज और फिल्मों का आनंद भी ले सकते हैं।
Khufiya
कहाँ देखें: Netflix
तब्बू (Tabu) की दमदार परफॉर्मेंस इस फिल्म को एक दमदार और शानदार इमोशनल स्पाई ड्रामा बना देती है। 'खुफिया' की कहानी आपको झकझोर देगी क्योंकि इसमें देशभक्ति के साथ-साथ इंसानी रिश्तों की पेचीदगियों को बखूबी दिखाया गया है। विषाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म रहस्य, विश्वासघात और जासूसी की दमदार कहानी है, जिसमें हर सीन एक नए ट्विस्ट से भरा है। अगर आप थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो Khufiya आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।
Mission Majnu
कहाँ देखें: Netflix
सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के बीच हुई 1971 की गुप्त जासूसी मिशन की कहानी पर आधारित है। फिल्म में देशभक्ति, सस्पेंस और रोमांस का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। सिद्धार्थ का किरदार एक अंडरकवर RAW एजेंट का है जो पाकिस्तान में रहकर भारत के लिए मिशन पूरा करता है। यह फिल्म आपको शुरू से अंत तक अपने साथ जोड़े रखती है।
War
कहाँ देखें: Netflix
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की सुपरहिट फिल्म 'War' बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन स्पाई थ्रिलर्स में से एक है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह मूवी एक्शन, ट्विस्ट्स और हाई-एंड विजुअल इफेक्ट्स से भरी हुई है। फिल्म में एक गुरु-शिष्य के बीच का संघर्ष दिखाया गया है, जो रोमांच को कई गुना बढ़ा देता है। अगर आपको दमदार स्टाइल, एग्रेसिव एक्शन और म्यूज़िक के साथ थ्रिल चाहिए तो 'War' आपके लिए परफेक्ट है।
Kandahar
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
जेरार्ड बटलर की यह हॉलीवुड स्पाई थ्रिलर उन दर्शकों के लिए है जो रियलिस्टिक वॉर ड्रामा पसंद करते हैं। फिल्म में बटलर एक CIA एजेंट की भूमिका में हैं जो अफगानिस्तान में फंस जाता है और उसके पीछे पाकिस्तानी एजेंसी ISI पड़ जाती है। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका इंटेंस एक्शन और सस्पेंस से भरा नैरेटिव है। खास बात यह भी है कि इसमें भारतीय अभिनेता अली फज़ल भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं। अगर आप हॉलीवुड स्टाइल की जासूसी कहानी देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म Amazon Prime Video पर जरूर देखने लायक है।
Munich
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
स्टीवन स्पीलबर्ग की यह क्लासिक स्पाई थ्रिलर फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। कहानी 1972 के म्यूनिख ओलंपिक्स के दौरान घटती है जब ब्लैक सेप्टेम्बर ऑर्गनाइजेशन ने 11 इसराइली एथलीट्स का अपहरण और कत्ल किया था। इसके बाद Mossad एजेंट्स की टीम इस आतंकवादी हमले का बदला लेने निकलती है। Munich सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक अनुभव है जो आपको भीतर तक छू जाएगा।
अगर आपको स्पाई थ्रिलर्स में दिलचस्पी है तो ये पाँच फिल्में आपके वीकेंड को थ्रिलिंग बना देंगी।