बीरबल के चाचा भी समझ न पाएं ऐसा सस्पेंस.. दिमागी खेल की भूलभुलैया हैं ये फिल्म-वेब सीरीज, क्लाइमैक्स देख फट जाता है दिमाग
अगर आपको लगता है कि आप किसी थ्रिलर फिल्म या वेब सीरीज को देखकर ही इसकी कहानी को समझ जाते हैं या आप कुछ ज्यादा ही चालाक हैं तो ज़रा एक बार फिर से सोच लीजिए। आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे कई शानदार थ्रिलर्स मौजूद हैं जो दर्शकों को शुरुआत से लेकर आखिरी सीन तक सीट से बांध लेते हैं। ये कहानियाँ सिर्फ़ 'ये किसने किया' के बारे में नहीं हैं, बल्कि ये क्यों और कैसे किया गया' पर ज़्यादा ध्यान देती हैं। इन कहानियों में आने वाले ट्विस्ट आपकी उम्मीदों से परे हैं, इसी कारण हर एक पल आप एक नए ही शक में फंस जाते हैं। आज हम आपको ऐसी 5 बेहतरीन OTT थ्रिलर सीरीज़ आदि के बारे में बताने वाले हैं, जिसका हर एक सीन आपको चौंकाने के साथ साथ आपको फिर से सोचने पर मजबूर कर देता है। आइए इन कहानियों के बारे में आपको बताते हैं।
Asur
इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में पुराणों और अपराध की दुनिया इस तरह से जुड़ती है कि अच्छाई और बुराई के बीच की रेखा धुंधली हो जाती है। कहानी का हर एपिसोड दिमाग़ और आस्था के बीच एक जंग छेड़ देता है। जब आखिरी एपिसोड खत्म होता है, तो आपके मन में यही सवाल उठता है, क्या शैतान सच में बाहर कहीं है, या वो हमारे अंदर ही छिपा है?
The Night Agent
यह एक हाई-ऑक्टेन स्पाई/पॉलिटिकल थ्रिलर है, जहाँ हर फ़ोन कॉल ज़िंदगी और मौत के बीच का फ़ासला तय कर देता है। एफबीआई के इस मिशन में जब आप सोचते हैं कि आपने साजिश का सच पकड़ लिया है, तभी कहानी एक नए मोड़ पर पहुंच जाती है और हर किरदार पर शक गहराने लगता है।
You
अगर जुनून और दीवानगी को कला का रूप दिया जाए, तो शायद वो इस सीरीज़ जैसा दिखे। Joe Goldberg का किरदार प्यार और नियंत्रण के बीच की रेखा को मिटा देता है। हर सीज़न का एंड एक ऐसे ट्विस्ट के साथ होता है जो आपको हैरान कर देता है और सोचने पर मजबूर करता है कि असली खलनायक कौन है?
Kohrra
यह कहानी पंजाब की पृष्ठभूमि को दिखाती है, यह कहानी एक मर्डर इन्वेस्टिगेशन पर आधारित है, जो इंसान के दिल में छिपे गुनाहों और पछतावे को उजागर करती है। हर एपिसोड आपको भावनात्मक रूप से झकझोर देता है और अंत में ऐसा खुलासा होता है जो दिल तोड़ देने वाला है, यह कहानी इतनी इन्टेन्स है कि आप इसे देखकर कभी भी नहिन्ज भूलने वाले हैं।
Paatal Lok
यह मल्टीलेयर्ड क्राइम थ्रिलर भारत के समाज के काले पहलू को बेपर्दा करती है। हर सुराग सिर्फ़ कातिल तक नहीं, बल्कि इंसानियत की सच्चाई और भ्रष्टाचार तक पहुंचाता है। कहानी आपको अपराध और नैतिकता की परिभाषा पर सवाल उठाने के लिए मजबूर करती है।
इन सभी थ्रिलर्स की खासियत यही है कि ये आपके दिमाग़ से खेलती हैं, आपकी सोच, आपकी धारणा और आपके आत्मविश्वास को चुनौती देती हैं। तो अगली बार जब आप किसी थ्रिलर को देखकर कहें, 'मुझे पता है आगे क्या होगा,' तो तैयार रहिए! ये कहानियाँ आपको हर कदम पर मात देने के लिए बनाई गई हैं।