39 साल पुराना वो टीवी शो जिसने बिना एक्शन-थ्रिलर के जीता था पूरे इंडिया का दिल, IMDb रेटिंग 9.4, इस OTT पर देखें

एक ऐसे दौर में जहां एक्शन और मर्डर सीरीज सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं, कई फैमिली ड्रामा जैसे पंचायत और गुल्लक ने दर्शकों के लिए दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। लेकिन इन शोज़ के सुर्खियों में आने से भी पहले, लगभग 40 साल पुराना एक शो था जो परिवार और घरेलू कहानी पर आधारित था जिसने भारतीय दर्शकों को जीता था, वो भी OTT की दुनिया की शुरुआत से पहले।

50 एपिसोड का टीवी शो

इस शो की एक छोटी कहानी के पीछे एक बड़ा सबक छिपा है, जो न केवल युवा दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया, बल्कि उनके माता-पिता ने भी इसकी ऑथेंटिक और सिम्पल स्टोरीलाइन के लिए इसकी सराहना की। इसके अलावा, एक ऐसे दौर में जहां कभी न खत्म होने वाले डेली सोप ने अपना दबदबा बना लिया था, इस 50 एपिसोड वाले TV शो को न केवल टेलीविज़न देखने वाले दर्शकों ने बेहद पसंद किया, बल्कि इसे 80 के दशक में एक टेलीविज़न शो के लिए सबसे ज्यादा IMDb रेटिंग भी मिली।

यह शो टेलीविज़न पर पहली बार 1986 में आया था और उस जमाने में भी इसने लोगों के दिलों पर राज किया। इस शो की कहानियां भारत की मिट्टी से जुड़ी थीं, भावनाओं से भरी थीं और उन्हें इतनी सादगी से दिखाया गया कि हर उम्र के दर्शक इससे जुड़ गए। शुरुआती दिनों में इस शो को बहुत कम संसाधनों के साथ बनाया गया था, लेकिन फिर भी इसके कॉन्टेन्ट ने कमाल कर दिया।

चार सीजन उपलब्ध

जिस शो के बारे में हम बात कर रहे हैं उसका नाम "Malgudi Days" है। यह शो RK नारायण की कहानियों पर आधारित था और इसका निर्देशन शंकर नाग ने किया था। इसके पहले तीन सीज़नों को उन्होंने अकेले डायरेक्ट किया था और चौथा सीजन उन्होंने और कविता लंकेश ने एक साथ मिलकर डायरेक्ट किया।

सबसे ज्यादा IMDb रेटिंग

इस शो के सबसे यादगार किरदार की बात करें तो वो थे स्वामी, जिनकी भूमिका मास्टर मजनूनाथ ने निभाई थी। इतना ही नहीं, ऐसा कहा जाता है कि कर्नाटक में अरसालु रेलवे स्टेशन नाम बदलकर 'मालगुड़ी रेलवे स्टेशन' रख दिया गया था। इस शो की IMDb पर रेटिंग 9.4 है, जो आज की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज से भी ज्यादा है। इस शो को आप अब ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles