भूल जाओगे Stree की हंसी-मज़ाक, पूरे परिवार को लोटपोट कर देगी ये साउथ की फिल्म
तेलुगु हॉरर कॉमेडी फिल्म Bakasura Restaurant को थिएटर्स में रिलीज़ हुए अब काफी समय बीत गया है। हालांकि, सिनेमाघरों में यह फिल्म दर्शकों पर खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई, लेकिन अब इसे OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ किया जा रहा है। माना जा रहा है कि यह फिल्म बॉलीवुड की पॉपुलर हॉरर कॉमेडी फिल्मों, खासकर Stree के साथ साथ एस ही कई कॉमेडी हॉरर फिल्मों को काफी टक्कर दे सकती है।
दो दो प्लेटफार्म पर देखने को मिलेगी फिल्म
Bakasura Restaurant का डिजिटल प्रीमियर Amazon Prime Video पर हो चुका है। इसके अलावा, फिल्म को अब SunNXT पर भी रिलीज़ किया जा चुका है, यानी एक नहीं यह फिल्म आपको दो दो प्लेटफार्म पर नजर आने वाली है। अब दर्शकों के पास इसे देखने के दो ऑप्शन हैं, आप इसे Amazon Prime Video और SunNXT पर देख सकते हैं।
Bakasura Restaurant की कहानी और कास्ट
इस फिल्म का निर्देशन SJ Shiva ने किया है। कहानी कुछ दोस्तों के ग्रुप पर आधारित है, जो अपना खुद का रेस्टोरेंट खोलना चाहते हैं लेकिन पैसों की कमी से जूझ रहे हैं। पैसा जुटाने के लिए उनमें से एक दोस्त अपने कुछ साथियों के साथ एक Haunted लोकेशन पर व्लॉग बनाने के लिए जाता है। वहां उन्हें एक रहस्यमयी तांत्रिक किताब मिलती है। जब वे इस किताब को खोलते हैं, तो गलती से Bakasura नामक एक खतरनाक आत्मा को जगा देते हैं। इसके बाद शुरू होती है डर और कॉमेडी से भरी कहानी, जिसमें दर्शकों को Stree की तरह हंसी के साथ-साथ हॉरर का भी जबरदस्त अनुभव मिलता है।
फिल्म में Praveen, Harsha Chemudu, और Jai Krishna मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि सिनेमाघरों में ज्यादा पसंद न किए जाने के बावजूद OTT पर यह फिल्म जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। इसकी IMDb रेटिंग 8.9 है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाती है।
स्त्री (Stree) की कहानी
अगर Stree फिल्म की बात करें, तो इसके अब तक दो भाग रिलीज़ हो चुके हैं। पहला भाग एक रहस्यमयी स्त्री की कहानी पर आधारित है, जो गाँव से पुरुषों को उठा ले जाती है लेकिन उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाती। यह फिल्म डर और कॉमेडी का शानदार मिश्रण पेश करती है। वहीं, इसका दूसरा भाग Stree 2: सरकटे का आतंक कहानी को आगे बढ़ाता है, जहां इस बार गाँव वालों का सामना एक नए भूत से होता है, जिसका सर कटा हुआ है।
Stree की IMDb Rating
Stree 2 की IMDb रेटिंग 6.9 है। भले ही यह रेटिंग ज्यादा ऊंची न लगे, लेकिन फिल्म दर्शकों को खूब हंसाने और डराने में कामयाब होती है। इस फिल्म में Rajkummar Rao, Shraddha Kapoor, और Pankaj Tripathi जैसे दिग्गज कलाकार नजर आते हैं। फिल्म का निर्देशन Amar Kaushik ने किया है।
Bakasura Restaurant भी इसी तरह हंसी और हॉरर का शानदार मिश्रण पेश करती है। अगर आप Stree जैसी फिल्मों के फैन हैं, तो यह फिल्म आपको बिल्कुल पसंद आने वाली है और OTT पर इसे देखना एक मजेदार अनुभव होगा।