8 एपिसोड वाली सबसे डरावनी सीरीज, हॉस्टल की दीवारों से झांकता डर नस-नस में भर देगा खौफ, अपने रिस्क पर देखें!
अगर आप बॉलीवुड सिनेमा के शौकीन हैं और OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं तो आज आपको एक ऐसी वेब सीरीज के बारे में पता चलने वाला है जो यकीनन शुरू से आखिर तक आपको आपकी सीटों से हिलने नहीं देगी। हॉरर फिल्में तो आपने बहुत देखी होंगी लेकिन आज हम आपको एक नई वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखकर वाकई अच्छे अच्छों के दिल में खौफ बैठ जाता है।
जिस वेब सीरीज के बारे में हम बात कर रहे हैं वह बेहद डरावनी और अंदर तक सहमा देने वाली है। यह अभी पिछले ही महीने स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हुई थी। इसे बेहतरीन रिव्यूज़ मिले हैं और दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस हॉरर शो के खौफनाक विजुअल्स, होनहार कलाकारों की एक्टिंग और डरावने सेट, सबकुछ बेमिसाल है, जिनसे आप एक मिनट के लिए भी नज़र नहीं हटा पाएंगे।
जोरदार IMDb रेटिंग
18 अप्रैल, 2025 को रिलीज़ हुई इस सीरीज को IMDb पर 7.5 की जोरदार रेटिंग मिली है। यह स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर देखने के लिए मौजूद है। इसमें आपको रजत कपूर, मोनिका पँवार, चुन दारंग, प्रियंका सेटिया और अन्य मुख्य भूमिकाओं में देखने को मिलेंगे। इसका निर्देशन पंकज कुमार और सूर्या बालकृष्णन ने किया है और स्मिता सिंह ने लिखा है।
हॉस्टल की दीवारों से झांकता डर
अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां हम रजत कपूर की "खौफ" सीरीज की बात कर रहे हैं। इसकी कहानी एक लड़की मधु के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हाल ही में एक नए हॉस्टल में रहने के लिए आती है। यहां आने के बाद उसे हॉस्टल के डरावने और रहस्यमयी पहलुओं का सामना करना पड़ता है। इस सीरीज में रहस्य, अलौकिक ताकतों और भावनात्मक उलझनों का मिश्रण देखने को मिलता है।
अगर आप कुछ नया डरावना देखने की सोच रहे हैं तो हम आपको ये सीरीज सजेस्ट करेंगे, लेकिन अगर आपका दिल कमजोर है तो इसे सोच समझकर और अपने रिस्क पर ही देखें और हो सके तो बच्चों को न दिखाएं। क्योंकि इस सुपरनैचुरल सीरीज का हर एपिसोड वाकई आपको एक खौफ से भरी दुनिया में ले जाएगा।