आ गई 2 घंटे 12 मिनट की इस थ्रिलर फिल्म की बाप! लिखती है खौफ की नई कहानी.. IMDb ने दी है गजब की रेटिंग! दृश्यम से होगी आमने सामने की टक्कर
अगर आप हॉरर फिल्में देखना पसंद करते हैं या आपको थ्रिलर कॉन्टेंट बेहद पसंद आता है तो आप Shaitaan को देख सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि Shaitaan फिल्म आखिर किस फिल्म की रीमेक है? असल में, यह एक Gujarati फिल्म Vash का रीमेक है। अब देखने में आ रहा है Vash का दूसरा भाग आ चुका है। जानकारी के लिए आपको बता देते है कि Janki Bodiwala अभिनीत SuperNatural psychological Horror Film Vash Level 2 को 27 अगस्त को सिनेमा घरों में रिलीज़ कर दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन Krishnadev Yagnic ने किया है। इसके अलावा फिल्म में Janki Bodiwala, Hiten Kumar, Hitu Kanodia के साथ साथ Aaryan Sanghvi और अन्य कलाकार लीड रोल में नजर आते हैं। आइये Vash Level 2 के बारे में सब जानते हैं।
सिनेमाघरों में आ चुकी है Vash Level 2
अब आप जानते है कि 27 अगस्त को ही Vash 2 को सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दिया गया है। अब ऐसे में अगर आप भी ऐसे दर्शक हैं जो सिनेमाघर में जाकर इस फिल्म को नहीं देखना चाहते हैं तो उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस फिल्म को ऑनलाइन देखा जा सकता है। हालाँकि, हम आपको ऐसा करने की सलाह नहीं देते हैं। आपको OTT पर इस फिल्म के आने का इंतज़ार करना चाहिए। आइये अब जानते है कि अगर आप सिनेमा घर में नहीं जाना चाहते हैं तो आपको Vash के पहले भाग को OTT पर देख लेना चाहिए।
OTT पर कहाँ देखें Vash film?
अगर आप Vash को देखना चाहते हैं आप इसे Shemaroo प्लेटफार्म पर देख सकते हैं। इस फिल्म में अपने OTT रिलीज़ के साथ ही दर्शकों के बीच में बड़ी पहचान बना ली थी, इसके बाद इसी की रीमेक के तौर पर Shaitaan को निर्मित किया गया था, जिसमें Ajay Devgn और Madhavan नजर आते हैं। अगर Vash की बात करें तो इस फिल्म में Janki Bodiwala ने शानदार परफॉरमेंस दी है। इसी की बदोलत इस फिल्म को बेहद ज्यादा पसंद भी किया जा रहा है।
Best Gujarati Film का नेशनल अवार्ड भी जीत चुकी है फिल्म
आपको जानकारी दे देते हैं कि National Film Awards के 71वें एडिशन में Vash को Best Gujarati Film का National film Award भी मिल चुका है। हालाँकि, Janki Bodiwala को इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड भी दिया जा चुका है। इसका मतलब है कि इस फिल्म को दो दो नेशनल अवार्ड्स मिले हैं।
Vash की कहानी
यह कहानी एक परिवार की यात्रा को दिखाती है जो अहमदाबाद के एक छोटे गाँव में छुट्टियाँ बिताने के लिए आता है। हालाँकि, जैसे ही यह परिवार एक रहस्यमयी अनजान व्यक्ति Pratap से मिलते हैं जो उनके जीवन में मानो भूचाल साल आ जाता है। कहानी आगे बढ़ती और जैसे जैसे चलती है तो काले जादू से लेकर अन्य सभी डरावनी चीजें फिल्म में होना शुरू हो जाती हैं।
हिंदी में शैतान के तौर पर देखी जा सकती है Vash
इसी कहानी को अगर आप हिंदी में देखना चाहते हैं तो कुछ बड़े बड़े बदलाव के साथ आप इस फिल्म को शैतान के तौर पर देख सकते हैं। इस फिल्म में आपको Ajay Devgn के साथ साथ आपको R Madhavan भी नजर आने वाले हैं, इसके अलावा आपको इस फिल्म में Janki Bodiwala भी नजर आने वाली है। Shaitaan की IMDb रेटिंग की बात करें तो यह 6.5 है। Vash की IMDb रेटिंग की बात करें तो यह 7.9 है। Shaitaan को अगर आप देखना चाहते हैं तो इसे आप Netflix पर देख सकते हैं।
अभी के लिए यह सामने नहीं आया है कि Vash Level 2 कब तक OTT पर आने वाली है, हालाँकि अगर नार्मल तौर पर देखा जाये तो किसी भी फिल्म को सिनेमाघरों से OTT पर आने में लगभग लगभग 45 दिन के आसपास का समय लगता है। ऐसे में अगर Vash Level 2 OTT पर आती है तो अभी इसमें समय है।
दृश्यम से है आमने सामने की टक्कर
हम जानते है कि दृश्यम एक सस्पेंस थ्रिलर है, इसके अलावा Vash और Shaitaan एक हॉरर फिल्म है। हालाँकि, दोनों में कोई मेल नहीं है लेकिन इसके बाद भी दोनों ही फ़िल्में आपको लगभग लगभग एक जैसा फील दे सकती है। बेशक दृश्यम में आपको भयंकर सस्पेंस मिलता है, लेकिन शैतान भी दर्शकों के गुर्दे छीलकर रख देती है।