Digit.in

मास्टरपीस है 8.4 रेटिंग वाली ये फिल्म, जिंदगीभर याद रहेगा क्लाइमैक्स, सस्पेंस उड़ा देगा दिमाग के परखच्चे

मास्टरपीस है 8.4 रेटिंग वाली ये फिल्म, जिंदगीभर याद रहेगा क्लाइमैक्स, सस्पेंस उड़ा देगा दिमाग के परखच्चे

सस्पेंस थ्रिलर और एक्शन फ़िल्में तो आपने बहुत देखी होंगी, लेकिन आज हम जिस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं उसने दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है. यह एक साउथ फिल्म है जो पिछले साल जुलाई में ओटीटी पर रिलीज़ हुई थी. यह एक सुपरहिट फिल्म है और इसे जिस किसी ने भी देखा है वो इसकी तारीफ करते नहीं थका.

यहां हम जिस सस्पेंस थ्रिलर की बात कर रहे हैं वह साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की 50वीं फिल्म थी, जिसे दर्शकों और आलोचकों दोनों से भरपूर प्यार और सराहना मिली. इतना ही नहीं, IMDb ने भी इसे 8.4 की तगड़ी रेटिंग दी. साथ ही यह 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से भी एक थी.

फिल्म की कास्ट

स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में आपको विजय सेतुपति, अनुराग कश्यप, सचाना नामीदास, ममता मोहनदास, नटराजन सुब्रमण्यम, भारतीराजा, मुनिषकांथ और अन्य मुख्या भूमिकाओं में नज़र आते हैं. फिल्म का निर्देशन निथिलन समीनाथन ने किया है.

क्या है कहानी

अब आ जाते हैं फिल्म की कहानी पर, तो यह फिल्म एक नाई और उसकी बेटी के बारे में है. एक दुर्घटना में उसकी पत्नी मर जाती है लेकिन एक कूड़ेदान के कारण बेटी बच जाती है. इसलिए वह कूड़ेदान का नाम लक्ष्मी रख देता है. एक दिन वह लक्ष्मी के चोरी होने की रिपोर्ट पुलिस में करता है, जिससे शुरुआत में हर कोई कन्फ्यूज़ होता है कि वह किसी इंसान की बात कर रहा है या किसी चीज़ की, लेकिन जब धीरे-धीरे सच्चाई के पन्ने खुलते हैं तो ऐसा सच सामने आता है जिसका शायद कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता.

मास्टरपीस है फिल्म

अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां हम 'महाराजा' फिल्म की बात कर रहे हैं, जो यह दिखाती है कि एक बाप अपनी बेटी को बचाने के लिए किस हद तक जा सकता है. कई लोगों ने तो इस फिल्म को अपनी दमदार कहानी, एक्टिंग, बेहतरीन स्क्रीनप्ले और सस्पेंस वाले फैक्टर के लिए एक मास्टरपीस बताया है.

इस ओटीटी पर मौजूद

अगर आपने अब तक 'महाराजा' नहीं देखी है तो बता दें कि इसका क्लाइमैक्स आपको सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है. यह एक मस्ट-वॉच है और मेरी भी पर्सनल फेवरेट फिल्मों में से एक है. महाराजा Netflix पर हिंदी समेत कुल 5 भाषाओं में उपलब्ध है. उम्मीद है कि अगर आपने यह फिल्म देख ली तो आप भी इसे भूल नहीं पाएंगे.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles