Digit.in

The Family Man Season 3: श्रीकांत तिवारी की वापसी से पहले ही देख लें ये दूसरी वेब सीरीज, तीसरी वाली लूट रही महफ़िल

The Family Man Season 3: श्रीकांत तिवारी की वापसी से पहले ही देख लें ये दूसरी वेब सीरीज, तीसरी वाली लूट रही महफ़िल

अगर आप The Family Man के फैन हैं और बेसब्री से Season 3 का इंतज़ार कर रहे हैं, तो इस बीच आपके लिए हमारे पास है एक धमाकेदार वॉचलिस्ट, जिसमें शामिल हैं एक से बढ़कर एक स्पाई थ्रिलर, एक्शन-पैक्ड और इमोशनल वेब सीरीज़, जो हर एपिसोड के साथ आपको अपनी सीट से मानों बांध ही देने वाली हैं। तो आइए अगर आप The Family Man वेब सीरीज के फैन हैं तो आपके लिए हमने एक लिस्ट तैयार की है, जो अपनी अलग। यूनिक कहानी और कास्ट के साथ साथ गजब के डायलॉग आदि के लिए भी जानी जाती हैं।

The Family Man Season 3 से पहले देखें ये बेहतरीन सीरीज़

आइए जानते हैं कि आप The Family Man Season 3 के प्रिमियर से पहले किन किन वेब सीरीज आदि को देख सकते हैं, जो आपको उतना ही रोमांच और गजब के मनोरंजन से लैस हैं।

कहाँ देखें: JioHotstar
IMDb Rating: 8.6

अगर आपको The Family Man में श्रीकांत तिवारी का स्मार्ट और सीरियस अंदाज़ पसंद आया था, तो Special Ops में आपको मिलेगा उसी जोश और ज़ज्बे का एक नया रूप हिम्मत सिंह (Kay Kay Menon) के रूप में। यह कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जो एक आम आदमी की ज़िंदगी जीते हुए, देश की सबसे गुप्त एजेंसी के लिए एक मास्टरमाइंड ऑपरेशन चलाता है। हर एपिसोड में साज़िश, वफादारी और दिमागी खेल का नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

कहाँ देखें: JioHotstar
IMDb Rating: 8.5

यह सिर्फ एक क्राइम थ्रिलर नहीं बल्कि मनोविज्ञान और भारतीय मिथकों का जबरदस्त मिश्रण है। कहानी में फोरेंसिक एक्सपर्ट्स का एक छोटा-सा ग्रुप एक सनकी क्रिमिनल को पकड़ने के मिशन पर है, जो खुद को असुर मानता है। यह सीरीज़ आपको सोचने पर मजबूर कर देती है कि अच्छाई और बुराई के बीच की रेखा कितनी पतली होती है।

कहाँ देखें: JioHotstar
IMDb Rating: 7.6

यह कहानी लग्जरी होटल्स की चमक-दमक से लेकर सीक्रेट मिशनों की गहराई तक जाती है। इसमें एक साधारण होटल मैनेजर (Aditya Roy Kapur) है, जो दरअसल एक स्पाई है। वह अपनी नौकरी, दिल और ज़िंदगी सब कुछ दांव पर लगाकर एक मिशन को अंजाम देता है। इस सीरीज़ में वही Family Man वाला इमोशनल-थ्रिलर टच मिलेगा, जहाँ जासूसी के साथ इंसानियत की परतें भी खुलती हैं।

कहाँ देखें: Netflix
IMDb Rating: 6.7

यह कहानी दिखाती है कि एक जासूस की सबसे बड़ी लड़ाई किसी और से नहीं, बल्कि खुद से होती है। Bard of Blood में दिखाया गया है कि कैसे एक एजेंट अपने मिशन और निजी जीवन के बीच बंट जाता है, और हर कदम पर खुद की पहचान खोने का डर झेलता है। अगर आपको The Family Man पसंद आई है, तो यह शो आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होना चाहिए।

कहाँ देखें: SonyLIV
IMDb Rating: 5.8

यह कहानी 1993 के मुंबई ब्लास्ट के बाद के हालातों से जुड़ी है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक आम आदमी उस घटना के पीछे छिपे सच की परतें खोलता है। यह शो जासूसी और राजनीतिक थ्रिलर का शानदार कॉम्बिनेशन है, जो आपको The Family Man के माहौल की याद दिला देगा।

क्यों देखें ये सीरीज़?

इन सभी सीरीज़ की सबसे बड़ी खूबी यही है कि इनमें सिर्फ एक्शन और मिशन नहीं है, बल्कि इमोशन्स, देशभक्ति और आम आदमी की जद्दोजहद की झलक भी है। हर किरदार आपको याद दिलाता है कि असली हीरो वही होता है जो अपनी निजी ज़िंदगी की मुश्किलों के बावजूद देश की सेवा में लगा रहता है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles