बस थोड़ा इंतज़ार और.. अगले हफ्ते आ रही श्रीकांत तिवारी की The Family Man Season 3, पहले ही जान लें कौन है नया दुश्मन?
लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार 'The Family Man' अपने तीसरे सीज़न के साथ वापसी कर रही है। इसका मतलब है कि जल्द ही OTT पर The Family Man 3 रिलीज होने वाली है। दर्शकों की पसंदीदा यह स्पाई-थ्रिलर सीरीज़ एक बार फिर धमाकेदार एक्शन, इमोशनल ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर होगी। मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) फिर से श्रीकांत तिवारी के रूप में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, वो आम-सी दिखने वाली ज़िंदगी जीने के साथ साथ एक जासूस के तौर पर एक बार फिर से मैदान में उतरने वाले हैं, अपनी दोहरी ज़िंदगी के बीच क्या श्रीकांत संतुलन बना पाएंगे, यह तो आपको आने वाले The Family Man Season 3 में ही देखने को मिलने वाला है।
The Family Man Season 3 की रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म
'The Family Man Season 3' का प्रिमियर 21 नवंबर 2025 को होने जा रहा है। इस वेंब सीरीज के पहले के दो सीजन के जैसे ही The Family Man Season 3 को भी Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है, यह एक्सक्लूसिव तौर पर इसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने वाली है।
क्यों दर्शक श्रीकांत तिवारी को करते हैं इतना प्यार?
जब से यह शो पहली बार रिलीज़ हुआ है, 'The Family Man' ने भारतीय वेब सीरीज़ की दुनिया में एक नई पहचान बनाई है। इसकी खासियत यह है कि यह सिर्फ़ एक जासूसी कहानी नहीं है, यह एक मिडिल-क्लास आदमी की भी कहानी है, जो एक जासूस के तौर पर अपनी जिंदगी क बीच के एक गजब सा संतुलन बनाए हुए है। एक ऐसा आदमी जो एक तरफ देश की सुरक्षा के लिए जान जोखिम में डालता है और दूसरी तरफ घर में पति और पिता की भूमिका भी साथ साथ निभा रहा है। इसी कारण यह वेब सीरीज Mirzapur और Panchayat के जैसे ही दर्शकों द्वारा बेहद ज्यादा पसंद की जा रही है। इसी कारण इस वेब सीरीज को आपको भी जरूर देखना चाहिए, ऐसा करने से आपको अधिक से अधिक जानकारी मिलती है।
शानदार है द फैमिली मैन सीजन का ट्रैलर
हाल ही में रिलीज़ हुए The Family Man Season 3 के ऑफिशियल ट्रेलर ने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। ट्रेलर में श्रीकांत तिवारी एक नई और पहले से भी ज्यादा खतरनाक साजिश में फँसे नज़र आते हैं। एक ओर उनका परिवार है और दूसरी ओर देश के खिलाफ एक नई चुनौती और इस बार, स्थिति पहले से कहीं अधिक पेचीदा और इमोशनल दिख रही है।
The Family Man Season 3: कास्ट की सम्पूर्ण डिटेल्स
द फैमिली मैन 3 में कई पुराने किरदारों की वापसी के साथ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे। वेब सीरीज में मनोज बाजपेयी, जयदीप अहलावत, निमरत कौर, प्रियामणि, शरीब हाशमी, अशलेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेय धनवन्तरी, हरमन सिंघा, दर्शन कुमार, सीमा बिस्वास, विपिन शर्मा, गुल पनाग, सुंदीप किशन, दलिप ताहिल, जुगल हंसराज, आदित्य श्रीवास्तव, और पालिन कबाक आदि देखने को मिलने वाले हैं। श्रीकांत तिवारी की टक्कर इस बार कुछ ज्यादा ही खतरनाक दुश्मन जयदीप अहलावत से होने वाली है, यह लड़ाई पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा इन्टेन्स होने वाली है।
The Family Man Season 3: Plot और कहानी
सीरीज़ की ऑफिशियल सीनोप्सिस के अनुसार, इस बार की कहानी में श्रीकांत तिवारी एक पर्सनल मिशन पर निकलते हैं, एक असैसिनेशन का बदला लेने के लिए। लेकिन जैसे-जैसे वह इस मिशन में आगे बढ़ते हैं, उनके सामने एक खतरनाक साजिश का खुलासा होता है जो पूरे देश को युद्ध की कगार पर पहुँचा सकती है। कहानी में एक्शन, इमोशन और सस्पेंस का दमदार मिश्रण देखने को मिल सकता है।
The Family Man 3 क्या आपको देखनी चाहिए ये सीरीज?
राज और डीके के निर्देशन में बनी यह सीरीज़ हमेशा की तरह इस बार भी रियलिस्टिक टच, दमदार कहानी, और दिल छूने वाले डायलॉग आदि के साथ दर्शकों का दिल जीतने वाली है। तीसरे सीज़न में साज़िशें और भी इन्टेन्स होंगी, इस बार का मिशन पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक हो सकता है, इसके अलावा इसमें जान का रिस्क भी है, अब देखना होगा कि श्रीकांत तिवारी इस समस्या को कैसे सुलझाते हैं? अगर आप मनोज बाजपयी के फैन हैं तो आपने The Family Man के सभी सीजन देखें हैं तो आपको नई कहानी के कारण ही सीजन 3 को भी जरूर देखना चाहिए।