The Family Man Season 3 ऑफिशियली अनाउंस, मनोज बाजपेयी की धमाकेदार वापसी, पोस्टर में दिखा फाड़ू लुक
द फैमिली मैन सीज़न 3 का पहला पोस्टर रिलीज।
मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के रूप में वापसी करेंगे।
कहानी भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र और चीन से जुड़े मिशन पर आधारित हो सकती है।
फैंस के लंबे इंतज़ार के बाद मनोज बाजपेयी और शारिब हाशमी की मशहूर सीरीज "द फैमिली मैन" का तीसरा सीजन फाइनली अनाउंस हो गया है। इस मोस्ट आवेटेड स्पाई एक्शन थ्रिलर सीरीज के निर्देशन राज और डीके ने 'The Family Man Season 3' ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इसका फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें मनोज बाजपेयी दिखाई दे रहे हैं। इसने फैंस के बीच एक नया उत्साह जगा दिया है!
शो के मेकर्स ने द फैमिली मैन सीज़न 3 के फर्स्ट लुक पोस्टर को मनोज बाजपेयी, प्रियमणि राज और अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ एक कोलैब पोस्ट के ज़रिए रिलीज़ किया गया। कैप्शन में लिखा है:
“All eyes on our family men 👀 #TheFamilyManOnPrime, New Season, Coming Soon”
The Family Man Season 3 से जुड़ी अहम जानकारियां
राज और डीके ने द फैमिली मैन सीज़न 3 की शूटिंग मई 2024 में शुरू की थी। इस नए सीज़न में एक बार फिर मनोज बाजपेयी अपने चर्चित किरदार श्रीकांत तिवारी के रूप में नज़र आएंगे। श्रीकांत एक मिडिल-क्लास फैमिली मैन हैं, जो एक दोहरी ज़िंदगी जीते हैं। एक तरह वो एक आम फैमिली मैन हैं और दूसरी ओर TASC (Threat Analysis and Surveillance Cell) के लिए खुफिया अधिकारी का किरदार निभाते हैं। शो में प्रियमणि, अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
अब तक की रिलीज़ टाइमलाइन
द फैमिली मैन का पहला सीजन 20 सितंबर 2019 को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुआ था। इसके बाद सीज़न 2 जून 2021 में आया था। अब, सीज़न 3 का पहला टीज़र तो आ गया है , लेकिन इसकी रिलीज़ डेट की फिलहाल घोषणा नहीं की गई है।
शूटिंग की झलकियां
सितंबर 2024 में अभिनेत्री श्रेया धनवंतरि ने शारीब हाशमी और मनोज बाजपेयी के साथ नागालैंड से एक BTS तस्वीर शेयर की थी, जिससे यह कंफर्म हुआ कि टीम वहां सीज़न 3 की शूटिंग कर रही थी। वहीं, राज और डीके ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में शूट के रैपअप की तस्वीर शेयर कर क्रू और कास्ट का धन्यवाद किया था। इस बीटीएस पार्टी की तस्वीर ने फैन्स को और भी उत्साहित कर दिया।
सीज़न 3 में क्या होगा?
सीज़न 2 की एंडिंग के आधार पर द फैमिली मैन सीज़न 3 की कहानी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों और चीन से जुड़ी एक साज़िश पर केंद्रित होगी। श्रीकांत एक नई चुनौती का सामना करते नज़र आएंगे, जहां उन्हें चीन और उग्रवादी संगठनों से जुड़े मिशन पर भेजा जाएगा। शो की पहचान बनी राजनीति, इमोशन और एक्शन इस सीज़न में भी बरकरार रहेंगे।