1996 में आई गोविंदा की इस फिल्म ने भी इतना नहीं हँसाया होगा, जितना लोटपोट कर देगी साउथ की ये फिल्म, यादगार है एन्डिंग
तेलुगु सिनेमा की खूबसूरत और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली भावनात्मक कहानियों की लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है, इसे Telusu Kada फिल्म के तौर पर लिस्ट में ऐड कर दिया गया है, यह साउथ की दमदार कॉमेडी फिल्म जल्द ही OTT पर आपके पूरे परिवार को हँसाने उतरने वाली है। यह फिल्म एक हल्की-फुल्की रोमांटिक ड्रामा है, जिसे देखकर आपको 1996 में आई गोविंदा की साजन चले ससुराल याद या जाने वाली है, इस फिल्म का निर्देशन और लेखन नीराजा कोना (Neeraja Kona) ने किया है। साउथ की इस फिल्म की यह कहानी एक ऐसे कपल की है जिनका रिश्ता प्यार, विश्वास और अतीत की अधूरी भावनाओं के बीच उलझा हुआ है।
क्या है Telusu Kada की कहानी?
फिल्म की कहानी वरुण (सिद्धू जोन्नालगड्डा) और अंजलि (राशी खन्ना) के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों शादी करते हैं और एक खुशहाल जिंदगी की शुरुआत करते हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें पता चलता है कि अंजलि कभी नैचुरली कंसीव नहीं कर पाएगी। इसके बाद दोनों सरोगेसी वाले ऑप्शन का चुनाव करती है, वह एक डॉक्टर से मिलते हैं, यहीं से कहानी में एंट्री होती है डॉ. रागा (श्रीनिधि शेट्टी), जो वरुण की एक्स-गर्लफ्रेंड निकलती है। यहीं से पूरी कहानी एक नए ट्विस्ट के साथ पूरी तरह से बदल जाती है। रागा सरोगेसी के दौरान कपल की मदद करती है, लेकिन जब तीनों एक-दूसरे के जीवन का हिस्सा बनते हैं, तब रिश्तों में भावनाओं की जटिलता बढ़ जाती है। अब वरुण को अपने अतीत, वर्तमान और भविष्य के बीच संतुलन बनाना पड़ता है।
OTT पर कब देख पाएंगे साउथ की दमदार कॉमेडी Telusu Kada?
यह फिल्म 14 नवंबर 2025 को Netflix पर रिलीज होगी, और इसे देखने के लिए दर्शकों को प्लेटफॉर्म का एक एक्टिव सब्सक्रिप्शन चाहिए होगा। सिनेमाघरों में यह फिल्म 17 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई थी, जहां इसे मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। IMDb पर इसे 6.0/10 की रेटिंग दी गई है।
Telusu Kada की स्टार कास्ट और अन्य डिटेल्स
फिल्म का निर्देशन नीराजा कोना ने किया है, जबकि पटकथा उन्होंने भरद्वाज मुनीमणिक्यम के साथ मिलकर लिखी है। इसमें सिद्धू जोन्नालगड्डा, राशी खन्ना, और श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं, जबकि हर्षा चेमुडु और अन्य कलाकार सहायक भूमिकाओं में देखे जा सकते हैं। फिल्म का संगीत एस. थमन ने कंपोज़ किया है और सिनेमैटोग्राफी का काम ज्ञानशेखर वी.एस. ने किया है।
कुल मिलाकर, 'Telusu Kada' एक ऐसी कहानी है जो प्यार, रिश्तों और अतीत की अधूरी भावनाओं के बीच चलने वाले संघर्ष को खूबसूरती से दिखाती है।