Baahubali और RRR के बाद इस धाकड़ फिल्म पर काम कर रहे हैं SS Rajamouli.. फिर उड़ेगा गर्दा
भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा और चर्चित आने वाला प्रोजेक्ट आखिरकार सामने आ गया है। SS राजामौली (SS Rajamouli) की मेगा फिल्म, जिसमें साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मुख्य भूमिकाओं में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म ने अपने शुरुआती ऐलान के साथ ही जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी थी और अब निर्देशक राजामौली ने अपने अगले विश्वस्तरीय सिनेमैटिक यूनिवर्स की झलक भी पेश कर दी है। उन्होंने मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) का पहला लुक रिलीज़ किया है, जो फैंस की उम्मीदों के अनुसार ही लग रहा है, इस कहानी में आपको राजमौली का बाहुबली और RRR वाली ही निर्देशन देखने को मिलने वाला है।
KUMBHA के किरदार में आएंगे साउथ के ये बड़े कलाकार
फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन को KUMBHA नाम के किरदार के रूप में पेश किया गया है, एक निर्दयी, करिश्माई और बेहद ख़तरनाक विलेन। पोस्टर में वह एक हाई-टेक व्हीलचेयर पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जो उन्हें एक new-age antagonist के रूप में दर्शाता है। यह किरदार अब तक के किसी भी राजामौली फिल्म विलेन से बिल्कुल अलग बताया जा रहा है। पोस्टर में राजामौली की ट्रेडमार्क स्टाइल और विज़ुअल सिनेमैटिक ब्रिलियंस झलकती है, जिसने फैंस की उम्मीदों को और ऊँचा कर दिया है।
किस नाम से आने वाली है नई फिल्म
SS Rajamouli की Globe Trotter को अब तक का सबसे बड़ा भारतीय वर्ल्ड-बिल्डिंग सिनेमैटिक प्रोजेक्ट कहा जा रहा है। राजामौली ने पहले ही Baahubali और RRR जैसी फिल्मों से भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाई है, और अब वह 'महेश बाबू' के साथ मिलकर इस सफलता को एक नए आयाम पर ले जाने की तैयारी में हैं। फिल्म का पहला पोस्टर लॉन्च इवेंट 15 नवंबर 2025 को रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद में आयोजित होगा, जिसे भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा प्रमोशनल इवेंट बताया जा रहा है।
क्या कहता है Rajamouli का सोशल पोस्ट?
राजामौली ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर यह जानकारी शेयर की कि 'हम तीनों के साथ क्लाइमैक्स शूट के बीच में हैं और #GlobeTrotter इवेंट की तैयारियां ज़ोरों पर चल रही हैं। इस बार हम कुछ ऐसा करने वाले हैं जो पहले कभी नहीं किया गया।' उनके इस बयान ने फैंस में उत्सुकता और बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, फिल्म का क्लाइमैक्स सीक्वेंस राजामौली की अब तक की सबसे बड़ी और तकनीकी रूप से जटिल शूटिंग सीक्वेंस में से एक है।
15 नवंबर को कुछ बड़ा सामने आ सकता है?
इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक रिलीज़ होना प्रचार प्रोमोशन की शुरुआत माना जा रहा है। राजामौली की टीम आने वाले हफ्तों में कई नए अपडेट्स और सरप्राइज़ अनाउंसमेंट करने की योजना बना रही है, जो 15 नवंबर के मेगा लॉन्च इवेंट तक जारी रहेंगे। बताया जा रहा है कि Globe Trotter की प्रमोशन स्ट्रैटेजी कई चरणों में की जाएगी, शुरुआत फर्स्ट-लुक पोस्टर्स से होगी और अंत एक Massive Experiential Showcase के साथ होगा, जो रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित होगा।
बाहुबली और RRR के बाद राजमौली का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट
फिल्म के स्केल और स्टारकास्ट को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि Globe Trotter भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक बनने जा रही है। इसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे बड़े कलाकारों का संगम देखने को मिलेगा, जो न सिर्फ भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिल्म को एक ग्लोबल आइडेंटिटी देने वाला है। राजामौली का यह नया सिनेमैटिक यूनिवर्स भारतीय फिल्म उद्योग को एक और ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर पहुंचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।