भूल जायेंगे Gullak वाली 'मिश्रा जी की पड़ोसन’ और Panchayat वाला ‘बनराकस’, हंसा हंसा कर पूरे परिवार के पेट में दर्द कर देगी ये वेब सीरीज, आँखों से निकल जायेंगे आंसू
ओटीटी की भीड़ में जब पारिवारिक ह्यूमर और जीवन के सीधे-सादे लम्हों की तलाश होती है, तो ‘Raat Jawan Hai’ बिल्कुल ताजगी से भरा अनुभव देती है। आज के मॉडर्न माता-पिता, दोस्ती और रोज़मर्रा की छोटी-छोटी उलझनों पर पूरी ईमानदारी और ह्यूमन टच के साथ बात करने वाली यह वेब सीरीज, अपने पहले ही सीजन में दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी है।
Raat Jawan Hai की कहानी
इस 8-एपिसोड की सीरीज की कहानी तीन दोस्तों अविनाश, सुमन और राधिका के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जिंदगी के नए पड़ाव पर हैं, जिसे सभी पेरेंटिंग के तौर पर जानते हैं। यह सिर्फ छोटे-मोटे झगड़ों, या किच-किच तक सीमित नहीं, बल्कि अपने करियर, रिश्तों और बच्चों की परवरिश संभालते हुए दोस्ती और खुद के लिए जगह बनाने की जद्दोजहद को भली भांति दिखाती है।
बरुण सोबती, प्रिया बापट और अंजलि आनंद ने अपने किरदारों में दिलचस्प रंग भरे हैं, तीनों की नोकझोंक, प्यार, उलझन और सपोर्ट देखकर कई दर्शक खुद को इसमें ढूंढ निकालते हैं। सपोर्टिंग कास्ट भी सीरीज को पूरी तरह असलियत से जोड़ती है।
निर्देशक सुमीत व्यास ने कहानी को चमक-दमक या ‘ओवर द टॉप’ इमोशन से दूर रखते हुए सहज, स्नेहिल और असली बनाए रखा है। कई सीन, जैसे रात में गहरी बातें, पेरेंटिग में आई पॉजिटिविटी या डेली लाइफ के हल्के-फुल्के तकरार दिल को छू लेते हैं। ये सीरीज उन लोगों के लिए है, जो जिंदगी में उतार-चढ़ाव के बीच ठहाकों और अपनापन ढूंढते हैं। Raat Jawan hai Web Series को IMDb पर 8.2 रेटिंग मिली हुई है।
आइये अब जानते है कि आखिर पंचायत वेब सीरीज के साथ साथ Gullak Web Series से यह वेब सीरीज कैसे अलग है. यहाँ आप पंचायत के अलावा गुल्लक जैसी वेब सीरीज के साथ इसकी तुलना को देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: दिमाग हिला डालेगा क्लाइमैक्स.. IMDb पर शानदार रेटिंग वाली ये 5 वेब सीरीज-मूवी हैं गजब की सस्पेंस थ्रिलर
Panchayat: गाँव का अपनापन और एक पढ़े लिखे इंजिनियर की हंसा देने वाली कहानी है!
अमेज़न प्राइम वीडियो पर मौजूद ‘पंचायत’ भारतीय ग्रामीण समाज का आइना है। अभिषेक त्रिपाठी, एक शहर का इंजीनियर जो मजबूरी में उत्तर भारत के छोटे से गाँव फुलेरा में पंचायत सचिव बन जाता है। इस वेब सीरीज में आप गांव की राजनीति, रिश्तों की ललित-सरल उलझनें और देसी हास्य बखूबी दिखाया गया है।
जितेंद्र कुमार के बेहतरीन अभिनय, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, चंदन रॉय और बाकी सभी कलाकारों का कॉमिक टाइमिंग, दुनिया की सबसे जरूरी बातें भी हल्के-फुल्के मज़ाक में कह देने की कला ‘पंचायत’ को देश के सबसे दिलचस्प वेब शोज़ में लाकर खड़ा करती है। पंचायत की IMDb rating 9.0 है।
Gullak: मिश्रा परिवार की कहानी एक गुल्लक की जुबानी सुनना रोचक लगता है!
सोनी लिव की ‘गुल्लक’ मिडल क्लास परिवार की छोटी-छोटी खुशियों और लड़ाइयों की पॉजिटिव वेब सीरीज है। इस वेब सीरीज में आप मिश्रा परिवार: मां, पिता, दो बेटे—यही पूरी दुनिया, जिनके आसपास पैसा, सपने, रिश्तों का ताना-बाना और पड़ोसियों की सेंधमारी जैसे असल मसले माहौल में इतने प्यार से दिखते हैं कि घर जैसी फीलिंग आ जाती है।
कहानी बिना किसी बड़े ड्रामे, बड़ी समस्याओं के भी, दिल को गुदगुदा देना। सिंपल, मासूम किरदार, शानदार वन-लाइनर्स और ‘छोटे शहर की छोटी-छोटी खुशियों’ को फील करवा देने वाला टोन। हर सीजन के बाद मिश्रा परिवार की दुनिया और उनकी गलियों से दूर जाने का मन ही नहीं करता। Gullak Web Series की IMDb Rating 9.1 है।
तीनों वेब सीरीज एक दूसरे से अलग हैं!
तीनों वेब सीरीज के अपने-अपने रंग हैं! अगर आपके दिल में गांव और परिवार की सादगी बसती है, तो ‘गुल्लक’ और ‘पंचायत’ जरूर देखें। अगर आजकल की रिलेटेबल, शहरी, और दिल छू लेने वाली दोस्ती-पेरेंटिंग के झमेलों को समझना है तो ‘Raat Jawan Hai’ सोनी लिव पर आपकी नई फेवरेट बन सकती है।