SS Rajamouli और Prabhas की Baahubali फिर से की जाएगी रिलीज? इस बार आएगा ये ट्विस्ट, क्या ‘कटप्पा’ फिर से करेगा खेला
Prabhas और SS Rajamouli द्वारा बड़े परदे पर आई भारत की सबसे बड़ी दो ब्लाक्बस्टर्स को काफी समय पहले ही रिलीज किया जा चुका है, मैं यहाँ Baahubali के दोनों ही भागों की बात कर रहा हूँ। यानि बाहुबली 1 और बाहुबली 2 को हम सभी देख चुके हैं और रोमांच से भर चुके हैं। इससे पहले कभी भी इस तरह की फिल्म इंडिया में कभी नहीं बनी थी। हम जानते है कि 2015 में Baahubali: The Beginning को रिलीज किया गया था जिसने एक बड़े सवाल को को जन्म दिया था कि आखिर बाहुबली को किसने मारा है! इसके बाद Baahubali: The Conclusion आई जो पहले भाग के लगभग लगभग 2 साल के बाद आई थी। यह 2017 में बड़े परदे पर आई थी। हालांकि, इंटरनेट पर एक नई ही खबर ने तूल पकड़ लिया है कि Baahubali 1 और Baahubali 2 को एक नए ट्विस्ट के साथ रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, कब रिलीज किया जाने वाला है, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है और न ही यह सामने आया है कि यह नया ट्विस्ट क्या होने वाला है।
क्या हो सकता है ये नया ट्विस्ट?
जैसा कि मैंने आपको पहले ऊपर भी बताया है कि ये नया ट्विस्ट क्या हो सकता है, इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इतना जरूर सामने आया है कि Baahubali को एक बार फिर से पड़े परदे पर रिलीज किया जा सकता है। ऐसा भी माना जा रहा है कि October में Baahubali के निर्माता इस फिल्म को फिर से पड़े परदे पर रिलीज करेंगे, यह जानकारी अभी के लिए आधिकारिक नहीं हुई है।
इसके अलावा यह भी जानकारी मिल रही है कि, ऐसा हो सकता है कि इन दोनों फिल्मों को कम्बाइन करके एक ही फिल्म को रिलीज किया जाए। ऐसा भी हो सकता है कि इस फिल्म के कुछ मुख्य सीन लेकर उसकी एक फिल्म बनाई जाए और इसके बाद इसे ही रिलीज किया जाए। हालांकि, 6 घंटे से ज्यादा की दो फिल्मों को एक फिल्म के तौर पर रिलीज करना निर्माताओं के लिए कितना मुश्किल है और यह काम कितना संभव है, इसके बारे में तो Baahubali के फिर से रिलीज होने के बाद ही पता कहने वाली है। अभी के लिए यही सामने आ रहा है कि Baahubali 1 और Baahubali 2 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जा सकता है। हमने पिछले कुछ सालों में देखा है कि कुछ जानी मानी फिल्मों को फिर से रिलीज किया गया है, ऐसा ही कुछ बाहुबली के साथ भी हो सकता है।
बाहुबली फिल्म ने जीता था सबका दिल!
अगर बाहुबली फिल्म की बात की जाए तो जब 2015 में इसका पहला भाग आया तो उसे देखकर सभी तेलुगु सिनेमा की धाक को देखकर दंग हो गए थे। इस फिल्म के एंड में एक सवाल सभी के लिए कुछ समय के लिए एक बड़ा सवाल बन गया था कि आखिर बाहुबली को कितने मारा? इस फिल्म के बाद Prabhas और SS Rajamouli भारतीय फिल्म जगत के सबसे बड़े सितारों के तौर पर उभरे।
क्या थी बाहुबली की बॉक्स ऑफिस की परफॉरमेंस
अगर 123Telugu.com की एक रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो बाहुबली 1 ने लगभग लगभग 650 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि बाहुबली 2 ने लगभग लगभग 1810 करोड़ रुपये कमाए थे। इसका मतलब है कि दोनों फिल्मों ने मिलाकर 2460 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके साथ ही बाहुबली इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।