पंचायत वाले प्रह्लाद पांडे ने सीजन 5 को लेकर कर दिया बड़ा खुलासा, देखें कब आ रहा ये शो, कास्ट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म
Amazon Prime Video की सुपरहिट वेब सीरीज़ Panchayat ने गांव की सादगी और असली भावनाओं से दर्शकों को ऐसा जोड़ दिया कि अब हर कोई इसके अगले सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। लेकिन अगर आप भी यह सोच रहे थे कि Panchayat Season 5 जल्द आने वाला है तो शायद आप गलत हो सकते हैं, असल में एक नई खबर आपको निराश कर सकती है। शो के अहम किरदार 'प्रह्लाद पांडे' का रोल निभाने वाले फैसल मलिक ने एक ताज़ा इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि सीज़न 5 का शूट अभी शुरू ही नहीं हुआ है। ऐसे में यह खबर दर्शकों के लिए चौंकाने वाली बात हो सकती है।
शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है? फैसल मलिक ने दिया बड़ा बयान
फैसल ने खुलासा किया कि Panchayat Season 5 की स्क्रिप्ट अभी भी लिखी जा रही है, और असल शूट अगले साल से पहले शुरू होने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा, 'टीम अभी भी स्क्रिप्ट पर काम कर रही है। फिलहाल तो कमरे के अंदर बैठकर तैयारियां चल रही हैं। शूटिंग में वक्त लगेगा, और फिर एडिटिंग व रिलीज़ में भी समय लगेगा।'
इस बयान से साफ है कि शो को तैयार होने में अभी 1 से 1.5 साल तक का समय लग सकता है। यानी Panchayat के फैंस को अभी पंचायत सीजन 5 का और ज्यादा इंतज़ार करना पड़ सकता है, ऐसे में हो सकता है कि यह शो 2026 के अंत तक आ जाए?
क्यों खास है ‘पंचायत’ की कहानी
पंचायत की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह इसका सीधा-सादा लेकिन गहराई भरा नैरेटिव है। इस शो में न तो किसी बड़े शहर की चकाचौंध है, न ओवरड्रामा, बस गांव की सच्ची ज़िंदगी, लोगों की छोटी-छोटी खुशियां, संघर्ष और रिश्तों की मिठास। यही असलियत दर्शकों के दिलों को छू जाती है। शो की सादगी में जो भावनात्मक जुड़ाव है, वही इसे हर उम्र के लोगों के लिए रिलेटेबल बनाता है।
कैसा था पंचायत सीजन 4 का अंत
पंचायत सीजन 4 ने कई यादगार मोड़ दिए। मंजू देवी चुनाव हार गईं और क्रांति देवी नई प्रधान बनीं। दूसरी ओर, सचिव जी (जितेंद्र कुमार) ने CAT परीक्षा पास कर ली, जो उनके किरदार की बड़ी उपलब्धि थी। इस एपिसोड ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या अब सचिव जी फुलेरा छोड़ देंगे या गांव के साथ उनका रिश्ता और गहरा होगा।
पंचायत सीजन 5 में क्या होगा नया
सीजन 5 का टीज़र पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पोस्टर में दिखाई गई ‘लौकी’ एक प्रतीकात्मक इशारा है कि कहानी में कुछ बड़ा और भावनात्मक मोड़ आने वाला है। अब दर्शकों के मन में कई सवाल हैं, क्या सचिव जी और रिंकी का रिश्ता आगे बढ़ेगा? क्या क्रांति देवी अपने नए पद पर टिक पाएंगी? और क्या फुलेरा फिर से पहले जैसी एकजुटता दिखाएगा? पंचायत सीजन 5 में दर्शकों को वही हल्की फुल्की, इमोशनल टच और गहराई भरे पल देखने को मिलेंगे, जिनकी वजह से पंचायत एक ‘फील-गुड’ शो बन गया है।
पंचायत सीजन 5 की स्टारकास्ट और टीम
इस बार भी दर्शकों को वही पसंदीदा किरदार नज़र आएंगे: इसमें जितेंद्र कुमार (सचिव जी), नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, चंदन रॉय, फैसल मलिक, सान्विका आदि नजर आने वाले हैं। सीरीज़ का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय कर रहे हैं, जबकि कहानी की स्क्रिप्ट चंदन कुमार ने लिखी है।
रिलीज़ डेट और प्लेटफ़ॉर्म
पंचायत सीजन 5 को साल 2026 में Amazon Prime Video पर रिलीज़ किया जाएगा? उम्मीद है कि इस बार की कहानी पिछले सीजन से भी ज्यादा इमोशनल और सामाजिक सच्चाइयों से भरी होगी।