ना ‘पंचायत’ और ना ही ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’! ‘सचिव जी’ की इन सीरीज और फिल्मों को देखकर हो जाएंगे लोटपोट, Panchayat Season 4 के रिलीज से पहले ही देख लें
Panchayat Season 4 का रिलीज Amazon Prime Video पर 2 जुलाई को स्ट्रीमिंग किया जाने वाला है। इस बार कहानी पंचायत सीजन 3 के आखिरी एपिसोड से आगे बढ़ने वाली है। आखिरी एपिसोड में प्रधान जी को गोली लग जाती है और पंचायत के चुनाव सिर पर होते हैं। अब देखना होगा कि आखिर आगे क्या होने वाला है। पंचायत की इस बार की कहानी क्या मोड़ लेने वाली है। यह हमें पंचायत सीजन 4 में देखने को मिलने वाला है। पंचायत वेब सीरीज के मुख्य किरदार अभिषेक त्रिपाठी यानि जितेंद्र कुमार ने अन्य कई वेब सीरीज में भी काम किया है और देखने लायक काम किया है। आज हम Panchayat Season 4 के रिलीज से पहले ही आपको जितेंद्र कुमार की अन्य वेब सीरीज आदि के बारे में बताने वाले हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं। यह वेब सीरीज भी बेहतरीन कॉमेडी से लबालब भरी हैं। इन वेब सीरीज को देखकर आप पंचायत के बनराकस और भूषण को भी भूल जाने वाले हैं।
Panchayat के अभिषेक त्रिपाठी (सचिव जी)
Panchayat के सभी सीजन में आपको बनराकस और भूषण के साथ साथ अन्य जितेंद्र कुमार यानि अभिषेक त्रिपाठी मुख्य किरदार में नजर आते हैं। पंचायत सीजन 4 में भी आपको यह इसी किरदार में नजर आने वाले हैं। इस किरदार को इन्होंने बखूबी निभाया है और पंचायत वेब सीरीज में आप इनकी बनराकस के साथ तीखी नोंक झोंक को भी देख सकते हैं।
Jeetu Bhaiya (Kota Factory)
Kota Factory में जितेंद्र कुमार यानि जीतू भैया एक मेन्टर के तौर पर नजर आ रहे हैं। यह IIT के स्टूडेंट्स को विज़्डम, सपोर्ट और प्रेम देते नजर आते हैं। इस कहानी में भी जितेंद्र कुमार ने बढ़िया अभिनय किया है। इसमें एक टीचर और स्टूडेंट के बीच के रिश्ते को अच्छे देखा जा सकता है।
Jitendra Maheshwari (TVF Pitchers)
इस कहानी में भी जितेंद्र कुमार को देखा जा सकता है। इसमें उन्होंने एक अच्छे दोस्त की भूमिका को अच्छे से निभाया है। इन्होंने इस कहानी में भी अपने अभिनय से एक अलग ही ट्विस्ट डाला है। आप इस कहानी में भी पंचायत वेब सीरीज के सचिव जी को देख सकते हैं।
Aman Tripathi (Shubh Mangal Jyada Saavdhan)
इस कहानी के साथ जितेंद्र कुमार ने अपनी पकड़ को पड़े परदे पर भी मजबूत किया है। इस कहानी में उन्होंने Ayushmann Khurrana के साथ मिलकर एक बेहद ही कॉमेडी किरदार निभाया है। यह कहानी LFBTQ+ थीम पर आधारित है। इस कहानी में अमन त्रिपाठी का किरदार निभाया है। यह कहानी भी आपको हंसा हंसा कर आपके पेट में दर्द कर देने वाली है। आप इसे देखकर भी पंचायत वेब सीरीज के बनराकस और भूषण को भूल जाने वाले हैं।
Naveen (Jaadugar)
यह फिल्म 2022 में Netflix पर पहली दफा स्ट्रीम हुई थी। इस कहानी में जितेंद्र ने मैजिक मीनू यानि मीनू नारंग का किरदार निभाया है। इसमें यह एक छोटे शहर के जादूगर के तौर पर देखे जा सकते हैं। इस कहानी में वह अपने जादूगरी के हुनर और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़े बड़े ट्विस्ट से घिरे रहते हैं। आपको इस कहानी में बेहद ही ज्यादा हंसी और रोमांस का एक अलग ही डोज मिलने वाला है।