Digit.in

छोड़िए कॉमेडी और थ्रिलर इन वेब सीरीज में OTT पर मचा रखा है हंगामा.. जल्दी से बना लो देखने का प्लान

छोड़िए कॉमेडी और थ्रिलर इन वेब सीरीज में OTT पर मचा रखा है हंगामा.. जल्दी से बना लो देखने का प्लान

आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म दर्शकों के लिए मनोरंजन का सबसे बड़ा ठिकाना बन चुके हैं। हर हफ्ते नई कहानियाँ, नए किरदार और नए जॉनर की फिल्में-सीरीज़ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आती रहती हैं। इस हफ्ते Netflix ने भी अपने दर्शकों के लिए अलग-अलग जॉनर की कहानियाँ लाई हैं, जिनमें थ्रिलर, हॉरर, ड्रामा, रोमांस और डार्क कॉमेडी जैसे अलग अलग तरह के सभी स्वाद मिलते हैं। अगर आप मनोरंजन के नए अनुभव की तलाश में हैं, तो इस समय आपको कॉमेडी और थ्रिलर आदि को भूलकर OTT पर हंगामा मचा रही इन वेब सीरीज और फिल्मों को जरूर देखना चाहिए। हमने आपके लिए एक लिस्ट तैयार की है, आइए जानते है कि इस लिस्ट में आपको क्या क्या मिलने वाला है।

साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) की नई फिल्म इडली कढ़ई एक दिल को छू लेने वाली और ज़मीन से जुड़ी कहानी है। कहानी एक पढ़े-लिखे इंसान की है जो अपनी आरामदायक नौकरी छोड़कर अपने गाँव लौट आता है और वहाँ ‘इडली’ की दुकान जो उसके पिताजी पहले से चला रहे हैं को फिर से चलाने का फैसला करता है। यह फिल्म आत्म-सम्मान, सपनों और सादगी की खूबसूरती को दिखाती है। अगर आप इमोशनल और रियलिस्टिक ड्रामा पसंद करते हैं, तो इडली कढ़ई आपके लिए परफेक्ट है।

Humans in the Loop

यह फिल्म झारखंड की एक आदिवासी महिला की कहानी है जो अचानक AI (Artificial Intelligence) से जुड़ जाती है। यह कहानी मजदूरी, तकनीक, मातृत्व और सांस्कृतिक पहचान जैसे गहरे विषयों को उठाती है। फिल्म यह सवाल भी खड़ा करती है कि क्या तकनीक हमारे भीतर के इंसान को खत्म कर रही है या जागरूक बना रही है।

Death by Lightning

यह सीरीज़ अमेरिका के 20वें राष्ट्रपति जेम्स गारफील्ड की असली कहानी पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक साधारण व्यक्ति अपनी मेहनत और बुद्धिमत्ता के बल पर देश का राष्ट्रपति बना, लेकिन उसकी हत्या ने सबको झकझोर दिया। यह सीरीज़ ऐतिहासिक घटनाओं और सस्पेंस का शानदार मिश्रण है।

My Sister’s Husband

यह एक पारिवारिक ड्रामा है जो रिश्तों की जटिलता और इमोशनल टकराव को बहुत सुंदरता से दिखाती है। कहानी एक शादीशुदा महिला की है जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसकी छोटी बहन उसके साथ रहने आती है। धीरे-धीरे रिश्तों की सीमाएँ धुंधली हो जाती हैं, जिससे एक भावनात्मक और नाटकीय मोड़ आता है।

दिव्या खोसला की यह फिल्म एक झुग्गी में रहने वाली महिला की कहानी है, जिसे एक भ्रष्ट नेता का मोबाइल फोन मिलता है। वह उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश करती है, लेकिन कहानी अचानक एक खतरनाक और अप्रत्याशित मोड़ ले लेती है। एक चतुर नार में डार्क ह्यूमर और थ्रिल का शानदार मेल देखने को मिलता है।

इस फिल्म में अभिनेता मानव कौल एक ऐसे अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं जो कश्मीर में बच्चों के रहस्यमय गुमशुदा मामलों की जांच कर रहा है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, क्राइम इन्वेस्टिगेशन सुपरनैचुरल घटनाओं में बदल जाती है। यह फिल्म क्राइम, हॉरर और सोशल ड्रामा तीनों का अद्भुत मिश्रण है।

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles