Digit.in

Netflix की ये क्राइम थ्रिलर सीरीज देख सूख जाएगा हलक, हर सीज़न दिमाग फाड़ू, IMDb ने भी दे दी 8.5 की रेटिंग

Netflix की ये क्राइम थ्रिलर सीरीज देख सूख जाएगा हलक, हर सीज़न दिमाग फाड़ू, IMDb ने भी दे दी 8.5 की रेटिंग

नेटफ्लिक्स पर ढेरों वेब सीरीज मौजूद हैं, जिन्हें आपने कभी न कभी देखा या अपनी वॉच लिस्ट में शामिल जरूर किया होगा. लेकिन आज हम जिस क्राइम थ्रिलर सीरीज की बात कर रहे हैं, उसने प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे पिछले सात सालों में कोई और शो तोड़ नहीं पाया. खास बात यह है कि इसके दोनों ही सीजन जबरदस्त और दिमाग हिला देने वाले साबित हुए हैं.

यह सीरीज कुल 8 एपिसोड्स में बनी है और इसमें वो सारे मसाले मौजूद हैं जो किसी भी शो को सुपरहिट बनाने के लिए काफी होते हैं. दमदार कहानी से लेकर एक्शन, रोमांस, धोखा और परफेक्ट टाइमिंग तक इसमें आपको सबकुछ मिलेगा. इन सबके मेल ने इसे एक ऐतिहासिक हिट बना दिया है.

क्राइम थ्रिलर की कास्ट

यहां हम बात कर रहे हैं ‘सेक्रेड गेम्स’ की. इस सीरीज का पहला सीजन साल 2018 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था, जबकि दूसरा सीजन 2019 में आया. पहले सीजन का निर्देशन अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाने ने किया था. इसमें सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे, पंकज त्रिपाठी, कल्कि कोचलिन और रणवीर शौरी जैसे दमदार कलाकार नजर आए थे.

क्या है कहानी

पहले सीजन की कहानी पुलिस ऑफिसर सरताज सिंह (सैफ अली खान) पर केंद्रित है, जिसे गैंगस्टर गणेश गायतोंडे का फोन आता है. गायतोंडे उसे चेतावनी देता है कि अगले 25 दिनों में मुंबई को बचाना होगा. सरताज जब इस मामले की तहकीकात करता है, तो वह शहर के अंधेरे और खतरनाक रहस्यों से रूबरू होता है. इसकी कहानी और ट्विस्ट इतने आकर्षक हैं कि दर्शक एक पल के लिए भी स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाते.

सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज की लिस्ट में ‘सेक्रेड गेम्स’ का पहला सीजन नंबर वन पर है. इसे रिलीज़ के सिर्फ 91 दिनों में 265.2 मिलियन (26 करोड़ 52 लाख) व्यूज़ मिले थे. यही वजह है कि यह नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली और यादगार सीरीज बन गई है. आज भी इस रिकॉर्ड को कोई और शो तोड़ नहीं पाया है. इसकी IMDb रेटिंग 8.5 है, जो इसके जबरदस्त कंटेंट की गवाही देती है.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles