क्या 'पंचायत' और क्या 'दुपहिया', सबकी 'बाप' है ये 5 एपिसोड वाली वेब सीरीज, IMDb रेटिंग 9.1, इस ओटीटी पर मौजूद

अगर आप OTT पर फिल्में-सीरीज देखने के शौकीन हैं और कॉमेडी जॉनर का कंटेंट देखना पसंद करते हैं तो आपने प्राइम वीडियो की पंचायत और दुपहिया जैसी गांव वाली कॉमेडी वेब सीरीज तो देखी ही होंगी, लेकिन आज हम आपके लिए इनसे भी जबरदस्त एक सीरीज के बारे में जानकारी लेकर आए हैं, हालांकि, इसे पंचायत की टक्कर का भी कहा जा सकता है लेकिन इसकी IMDb रेटिंग पंचायत से थोड़ी सी ज्यादा है।

जिस शो के बारे में हम यहां बात कर रहे हैं वह एक पॉपुलर भारतीय वेब सीरीज है जो एक मिडिल-क्लास परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी के बारे में है। इसमें आपको उनके ऐसे संघर्ष और दिल को छू लेने वाली ऊट-पटांग हरकतें देखने को मिलेंगी जो आपको बेहद रिलेटेबल लगेंगी।

चार सीजन मौजूद

इसे अपनी इमोशनल कहानी और रिलेटेबल किरदारों के लिए खूब सराहना मिली। इस सीरीज के अब तक कुल चार सीजन आ चुके हैं और चारों को ही अपार सफलता मिली है। इस सीरीज की सादगी, अपनापन और खूब सारी कॉमेडी देख यकीनन आप भी इसके फैन बन जाएंगे और अगले सभी सीजन देखने में बिल्कुल भी देरी नहीं करेंगे।

IMDb रेटिंग 9.1

हम जिस वेब सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम है 'गुल्लक'। इसके हर सीजन में आपको 5 एपिसोड देखने को मिलेंगे। IMDb पर इसे 10 में से 9.1 की फाड़ू रेटिंग मिली है और दर्शकों को भी यह बेहद पसंद आई है। इसके सभी सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLIV पर देखने के लिए उपलब्ध हैं।

क्या है कहानी

यह सीरीज संतोष और शांति मिश्रा और उनके दो बेटों आनंद "अन्नू" और अमन और उनकी पड़ोसन "बिट्टू की मम्मी" के इर्द-गिर्द घूमती है। यह मिश्रा परिवार एक छोटे शहर की जिंदगी, काम, परिवार और रिश्तों की चुनौतियों से गुज़रता है जिसे हास्य और प्यार के मिले-जुले अंदाज़ में देखा जा सकता है।

इस सीरीज को 'द वायरल फीवर' (TVF) के तहत श्रेयंस पांडे ने बनाया है। स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आपको जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता, हर्ष मेयर, सुनीता रजवार और अन्य मुख्य किरदारों में देखने को मिलेंगे।

फैमिली शो

अगर आप अपने परिवार के साथ बैठकर कोई शो देखने की सोच रहे हैं तो गुल्लक एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह एक बिल्कुल साफ-सुथरा फैमिली शो है, जिसमें एक मिडिल-क्लास परिवार के संघर्ष, खुशियों, नोक-झोंक और हर छोटे पहलू को बड़ी ही खूबसूरती और हास्यपूर्ण अंदाज़ में दिखाया गया है। तो बिंज-वॉच के लिए तैयार हो जाइए और वीकेंड के लिए अभी से प्लान बना लीजिए।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles