Mirzapur Season 4 Release टाइमलाइन, कास्ट और स्टोरीलाइन के साथ इन 5 बातों को अभी जान लें
Mirzapur Season 4 के Release को लेकर फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अब तो वो समय आ गया है जब लोग एक एक दिन गिनने लगे हैं। हालांकि, अभी के लिए यह साफ नहीं हुआ है कि आखिर Mirzapur का नया सीजन कब तक OTT पर दस्तक देने वाला है। हां Mirzapur Season 4 की Release Timeline को लेकर काफी कुछ सामने आ रहा है। आज हम आपको बताने वाले है कि आखिर इस दमदार क्राइम-थ्रिलर के Guddu Bhaiya और Kaleen Bhaiya फिर से कब मिर्जापुर के नए सीजन के साथ वापसी कर सकते हैं। इसके अलावा इसकी भी चर्चा करेंगे कि आखिर नए सीजन में कहानी किस ओर मोड़ ले सकती है। आइए जानते है कि मिर्जापुर सीजन 4 में आखिरकार क्या क्या होने वाला है।
Mirzapur के नए सीजन में कालीन भैया की वापसी हो सकती है?
शरद शुक्ला को मात देने के बाद ऐसा देखा जा रहा है कि कालीन भैया एक बार फिर से मिर्जापुर में जोरदार वापसी कर सकते हैं। इनके आने से एक बार फिर से मिर्जापुर की धरती लहू लुहान हो सकती है। अब देखना होगा कि क्या आखिर कालीन भैया को सत्ता एक बार फिर से मिलती है कि नहीं।
Guddu Bhaiya और Golu का सकते हैं समझौता
ऐसा माना जा रहा है कि मिर्जापुर के नए सीजन में गुड्डू भैया और गोलू एक साथ हाथ मिला सकते हैं। इन दोनों की इस साझेदारी से आग ज्यादा भड़क सकती है। अब अगर ऐसा होता है क्या होने वाला है यह भी मिर्जापुर के नए सीजन में आपको देखने को मिल ही जाने वाला है। अभी के लिए इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
बीना त्रिपाठी चल सकती हैं नई चाल?
Beena Tripathi (Rasika Dugal) पॉलिटिकल गेम में अपने आपको जिंदा रख सकती हैं। जैसे जैसे पावर बढ़ती है तो जाहिर है कि नए नए खतरे भी बढ़ने वाले हैं। ऐसे में बिना त्रिपाठी भी नई नई चाल चलकर अपने आपको इस सीजन में बनाए रख सकती हैं। जैसे हमने बीना को पिछले सीजनों में देखा है, वैसा ही इस सीजन में भी वह अपने शातिर दिमाग के दम पर कुछ ना कुछ नए खेल खेल सकती हैं।
कोई नया उभर कर सामने आ सकता है?
हालांकि, इन सबके बीच ऐसा भी माना जा रहा है कि कुछ नई ताकतें उभर सकती हैं। जैसे JP Yadav और Mirza Ali को आगामी सीजन में एक नई जगह मिल सकती है। अगर ऐसा होता है कि इस संघर्ष में कुछ नए प्लेयर भी शामिल हो जाने वाले हैं। अभी के लिए इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि आगामी सीजन में ऐसा होने की पूरी पूरी संभावना है।
क्या मुन्ना भैया कर सकते हैं वापसी?
अगर मुन्ना भैया वापिस आते हैं तो यह मिर्जापुर के फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर हो सकती है। इस खबर से लोग बाग बाग हो सकते हैं। असल में, कुछ कयास इस ओर भी इशारा कर रहे है कि Divyendu का किरदार फिर से वापसी कर सकता है। अब देखना होगा कि इन्हें किस रूप में वापिस लाया जाता है।
अगर आप मिर्जापुर के फैन हैं तो आपके लिए इससे बड़ी खबर कोई हो नहीं सकती है कि ये 5 चीजें नए सीजन में आपको देखने को मिल सकती हैं। अभी के लिए यह भी सामने नहीं आया है कि मिर्जापुर सीजन 4 की आधिकारिक रिलीज डेट क्या होने वाली है। हालांकि, इंटरनेट से कुछ हिंट मिल रहा है।
Mirzapur Season 4 की Release Timeline?
जैसे कि मैंने आपसे ऊपर भी कहा है कि अभी के लिए मिर्जापुर सीजन 4 के रिलीज को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट ऐसी जानकारी दे रहे हैं कि इस मिर्जापुर सीजन 4 को लेकर 2025 के अंत तक या 2026 की शुरुआत में रिलीज किया जा सकता है। पहले के सभी सीजन के जैसे ही इस सीजन को भी Amazon Prime Video पर ही रिलीज किया जाने वाला है।
Mirzapur Season 4 की सम्पूर्ण कास्ट
- Panjak Tripathi (Kaleen Bhaiya)
- Ali Fazal (Guddu Pandit)
- Rasika Dugal (Beena Tripathi)
- Shweta Tripathi (Golu Gupta)
- Vijay Varma (Shatrughan Tyagi)
- Isha Talwar (Madhuri Yadav)