Mirzapur Season 4 की Release Timeline से लेकर स्ट्रीमिंग की डिटेल्स और कास्ट की पूरी जानकारी, देखें सबकुछ
मिर्जापुर सीजन 4 की रिलीज टाइमलाइन को यहाँ देखा जा सकता है।
ऐसा माना जा रहा है कि मिर्जापुर के नए सीजन को 2025 के आखिर या 2026 की शुरुआत में रिलीज किया जा सकता है।
Mirzapur को हमेशा की तरह ही इस बार भी Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है।
जब से Mirzapur पहली दफा Amazon Prime Video पर आई थी, तब से यह इंडिया की सबसे ज्यादा चर्चित क्राइम थ्रिलर के के तौर पर प्रसिद्ध हुई है। इस सीरीज में आपको सत्ता को लेकर स्ट्रगल देखने को मिलता है, इसके अलावा इसमें आपको किरदारों का शानदार अभिनय भी देखने को मिलता है। हालांकि, इसके अलावा इस सीरीज की कहानी आपको चौंका देती है। शायद इसी कारण इस शो ने पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा सुर्खियां भी बटोरी हैं।
हर सीजन में आपको एक अलग ही लड़ाई देखने को मिली है। अभी तक के लिए इस वेब सीरीज के 3 सीजन आ चुके हैं। इसी कारण दर्शक मिर्जापुर के सीजन 4 का बड़ी बेसब्री ए इंतज़ार कर रहे है। सभी यह जानना चाहते हैं कि सीजन 3 के बाद अब आखिर क्या होने वाला है और सत्ता किसके हाथ जाने वाली है। अच्छी खबर यह है कि आधिकारिक तौर पर यह सामने आ चुका है कि Mirzapur Season 4 को रिलीज किया जाने वाला है। अगर आप Guddu Bhaiya के साथ साथ Kallen Bhaiyaa के फैन हैं तो आपको मिर्जापुर की इस अलग ही दुनिया का आनंद लेना चाहिए। आने वाले सीजन में आपको काफी कुछ देखने को मिलने वाला है।
आइए आपको बताते हैं कि Mirzapur Season 4 को लेकर अभी तक हम क्या जानते हैं।
मिर्जापुर सीजन 4 की रिलीज टाइमलाइन और OTT Platform की डिटेल्स
हालांकि, अभी के लिए आधिकारिक रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठा है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि Mirzapur Season 4 को 2025 के अंत तक या 2026 की शुरुआत में रिलीज किया जा सकता है। जैसा कि हम जानते है कि Mirzapur के सभी सीजन Amazon Prime Video पर आए हैं। इसे देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि मिर्जापुर सीजन 4 को भी Amazon Prime Video पर ही लाया जा सकता है।
क्या हो सकती है Mirzapur Season 4 की कहानी?
ऐसा हो सकता है कि जहां पर Mirzapur Season 3 खत्म हुआ था, वहीं से सीजन 4 की शुरुआत हो सकती है। अभी के लिए सभी कंट्रोल Guddu Pandit के हाथों में, हालांकि सवाल है कि आखिर कब तक? हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि Kaleen Bhaiya Mirzapur Season 4 के साथ वापसी कर सकते हैं। अभी के लिए शायद इसी बारे में सब जानते हैं इसके अलावा Mirzapur Season 4 की कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
हालांकि, इतना जरूर है कि Mirzapur Season 4 में आपको ज्यादा ड्रामा, ज्यादा उठा-पटक और ज्यादा ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि नए नए दुश्मन कहानी में एंट्री मार लें या मार सकते हैं। जो भी हो मिर्जापुर सीजन 4 के साथ आपको क्राइम का एक नया ही अध्याय देखने और जानने को मिलने वाला है।
Mirzapur Season 4 की Star Cast क्या हो सकती है?
अगर आपने Mirzapur के सभी सीजन को करीब से देखा है तो आप सभी चेहरों से भली भांति अवगत हैं। हालांकि, इसके बाद भी आइए जानते है कि आखिर आपको कौन कौन मिर्जापुर के नए सीजन में देखने को मिलने वाला है। इस सीजन में भी आपको Pankaj Tripathi देखने को मिलने वाले हैं। इसके अलावा आपको Ali Fazal भी देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं, इनके अलावा आपको Rasika Dugal, Shweta Tripathi, Vijay Verma अरु Isha Talwar आदि देखने को मिलने वाले हैं।