Mirzapur Season 4 ओटीटी रिलीज़ अपडेट! क्या कालीन भैया फिर से बन जायेंगे मिर्ज़ापुर के राजा? देखें बीना त्रिपाठी की अगली चाल!
अगर क्राइम-ड्रामा और गैंगस्टर वॉर की बात हो तो Mirzapur हमेशा से ऑडियंस की फेवरेट रही है। 2018 में पहला सीजन, 2020 में दूसरा सीजन और 2024 में तीसरा सीजन आने के बाद अब हर किसी के मन में सिर्फ एक सवाल है कि Mirzapur Season 4 कब आएगा? भले ही अभी तक मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर कुछ अनाउंसमेंट नहीं किया है, लेकिन इस सीरीज की पॉपुलैरिटी और लगातार दमदार स्टोरीटेलिंग को देखकर इतना तो तय है कि अगला सीजन जरूर आएगा।
यहाँ हम आपको इसी बारे में जानकारी देने वाले है कि आखिर नए सीजन यानी मिर्ज़ापुर सीजन 4 कब आने वाला है, इसके अलावा हम यहाँ यह भी चर्चा करने वाले है कि आखिर चौथे सीजन में कहानी किस तरफ जा सकती है।
मिर्ज़ापुर सीजन 4 कब तक रिलीज़ हो सकती है?
जुलाई 2024 में रिलीज़ हुए सीज़न 3 ने रिकॉर्ड तोड़ सफलता पाई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार लॉन्च वीकेंड पर ही करीब 30 मिलियन व्यूज़ जुटाए गए, जिसने इसे अमेज़न प्राइम वीडियो की सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली सीरीज़ बना दिया। ताज़ा अपडेट्स के मुताबिक, मिर्ज़ापुर सीज़न 4 या तो 2025 के आख़िर तक या फिर 2026 की शुरुआत में दर्शकों के सामने आ सकती है।
आइये अब जानते है कि आखिर कहानी में क्या मोड़ और नए नए ट्विस्ट आ सकते हैं, हम यहाँ केवल कयास और दर्शकों की सोच को ही आपके सामने रखने वाले हैं, क्योंकि मिर्ज़ापुर सीजन 3 के बाद कई सवाल खड़े हो गए थे, आइये इन सवालों के जवाब क्या हो सकते हैं, इसपर भी एक नजर डालने की कोशिश करेंगे!
क्या शत्रुघ्न गोलू से बदला लेगा या सलोनी को बचाएगा?
सीजन 3 में शत्रुघ्न ने भरत का रूप लेकर गोलू को टॉर्चर किया और सलोनी को भी धोखा दिया। आखिर में सच सामने आ गया और गोलू भाग निकली, जबकि सलोनी घायल हो गई। अब बड़ा सवाल यह है कि शत्रुघ्न गोलू से दुश्मनी निभाएगा या सलोनी के लिए अपना रास्ता बदल लेगा।
क्या रामकांत पंडित जेल से बाहर आएंगे?
गुड्डू के हिंसक रास्ते, बब्लू की मौत और रॉबिन की हत्या के बाद रामकांत टूट चुके हैं। डिम्पी ने उनके नाम पर न्याय की लड़ाई जारी रखने का वादा तो किया है, लेकिन खुद रामकांत का हौसला खत्म हो चुका है। हो सकता है गुड्डू उन्हें बाहर निकालने की कोशिश करे, मगर रामकांत का ईमानदार स्वभाव शायद उन्हें भागने नहीं देगा।
क्या डिम्पी राजनीति में उतरेगी?
रॉबिन की मौत और सत्ता की गंदी साज़िशों ने डिम्पी को बदल दिया है। सीजन 3 में उसने माधुरी को शरद को खत्म करने के लिए उकसाया था। अब सीजन 4 में डिम्पी या तो एक पावरफुल वकील बन सकती है या राजनीतिक कार्यकर्ता, जो भ्रष्ट नेताओं और गुंडों के खिलाफ खड़ी होगी।
क्या सोलंकी मुख्यमंत्री बनेगा?
गोलू से डील करने के बाद सोलंकी ने सीएम बनने का सपना देखा है। लेकिन कालेन भैया की वापसी और माधुरी के साथ उनका गठजोड़ सोलंकी की राह मुश्किल कर देगा। बहुत मुमकिन है कि सीजन 4 की शुरुआत ही उसकी मौत से हो।
क्या जेपी यादव ज़रीना को मारेगा?
ज़रीना ने बार-बार जेपी यादव को धोखा दिया है। ऐसे में सीजन 4 में जेपी यादव उसके खिलाफ बड़ा कदम उठा सकता है। हां, माधुरी और कालीन भैया की मौजूदगी फिलहाल ज़रीना को बचा सकती है, लेकिन उसकी पॉलिटिकल हैसियत खतरे में है।
क्या बेग गुड्डू और गोलू का साथ देगा?
सीजन 3 में बेग ने गुड्डू और गोलू की मदद की थी। वह अमीर और प्रभावशाली इंसान है, जो उनकी वापसी में अहम रोल निभा सकता है। लेकिन बेग जैसे लोग सिर्फ फायदा देखते हैं। अगर उसे लगे कि कालीन भैया का बिजनेस ज्यादा मुनाफे वाला है, तो वह पाला बदल भी सकता है।
क्या कालीन भैया फिर से मिर्जापुर के राजा बनेंगे?
सीजन 3 के आखिर में कालीन भैया ने सभी को चौंकाते हुए दोबारा पावर अपने हाथ में ले ली। लेकिन इस बार उनके गले में पट्टा है और रस्सी माधुरी के हाथों में। सवाल ये है कि क्या कालीन भैया माधुरी के लिए वफादार रहेंगे या अपनी ताकत वापस पाने के लिए नया खेल खेलेंगे।
क्या मकबूल और बीना मिलकर कालीन भैया को खत्म करेंगे?
बीना और मकबूल पहले ही त्रिपाठी परिवार के खिलाफ साजिश कर चुके हैं। अब अगर कालीन भैया को सच्चाई का अंदेशा हो गया, तो उनका खेल खत्म हो सकता है। यह टकराव चौथे सीजन का सबसे इंटेंस ड्रामा साबित हो सकता है।
कुल मिलाकर, Mirzapur Season 4 में पुराने झगड़ों के नए अध्याय खुलेंगे। गोलू और गुड्डू का बदला, कालीन भैया की चालाकी, और डिम्पी का नया अवतार ये सब कहानी को और भी दिलचस्प बनाएंगे।