Panchayat Season 5 के प्लॉट के बाद अब रिलीज टाइमलाइन को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, इंटरनेट पर मचा बवाल
पंचायत की तेज-तर्रार और मजेदार पूर्व प्रधान मंजु देवी यानी नीना गुप्ता ने हाल ही में एक मजेदार और चौंकाने वाला खुलासा किया है, उनके अनुसार पंचायत सीजन 5 का स्क्रिप्ट तैयार है! आपको जानकारी के लिए बता देते है कि शो के कलाकारों के साथ एक हल्की-फुल्की बातचीत के दौरान, जब सीजन 4 के एक ट्विस्ट का जिक्र हुआ, तो नीना हंसते हुए बोलीं, “स्क्रिप्ट लीक हो गया है!” उन्होंने पंचायत सीजन 5 को लेकर यह बड़ा अपडेट दे दिया है। हालांकि यह मजाक था या कोई बड़ा हिंट, यह तो फैंस को अगला सीजन देखकर ही पता चलेगा।
नीना गुप्ता का मजेदार खुलासा: “स्क्रिप्ट लीक हो गया!”
IANS की ओर से एक बड़ा अपडेट मिल रहा है। इसके अनुसार पंचायत की कास्ट से जब कुछ सवाल किये गए तो उन्होंने इसका कैसे और क्या जवाब दिया, आइए जानते हैं। असल में, नीना गुप्ता की ओर से एक बड़ा अपडेट सामने आया है, उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा है कि, “स्क्रिप्ट लीक हो गया है! अगले सीजन के लिए तैयार रहें—स्क्रिप्ट तो पहले ही लीक हो चुका है!”
उनका यह बयान मजाक था या सीजन 5 के किसी बड़े ट्विस्ट का इशारा, यह फैंस के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है। पंचायत के दीवाने अब अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Panchayat Season 5 की रिलीज टाइमलाइन
Amazon Prime Video की ओर से आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दे दी है कि Panchayat Season 5 को 2026 में रिलीज किया जा सकता है। यहाँ आप X Social Media Platform पर किये गए पोस्ट को देख सकते हैं।
पंचायत सीजन 4 का स्क्रिप्ट पंचायत सीजन 3 से पहले तैयार था
लेखक चंदन कुमार ने बताया कि पंचायत सीजन 4 का स्क्रिप्ट सीजन 3 के रिलीज से पहले ही लिखा जा चुका था। उन्होंने कहा, “हां, मैंने लिखना शुरू कर दिया था। जब सीजन 3 रिलीज हुआ, तब तक सीजन 4 का ज्यादातर स्क्रिप्ट पूरा हो चुका था। मानसून के बाद, कुछ ही महीनों में हम सेट पर अगले सीजन की शूटिंग कर रहे थे।”
पंचायत सीजन 4 की कहानी
पंचायत सीजन 4, जो 24 जून 2025 को रिलीज हुआ, फुलेरा गांव में अभिषेक त्रिपाठी (सचिव जी) की कहानी को आगे बढ़ाता है। इस सीजन में प्रधान जी और भूषण के बीच सियासी जंग और तेज होती है, जबकि सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी नए रंग लेती है। साथ ही, सचिव जी की सरकारी परीक्षा की तैयारी का संघर्ष भी जारी है। अगर आप पंचायत सीजन 4 को Amazon Prime Video पर जाकर देखते हैं तो आपको यह भी पता चल जाने वाला है कि आखिर इस बार का चुनाव किसने जीत लिया है।
पंचायत सीजन 4 के मुख्य कलाकार/कास्ट की सम्पूर्ण डिटेल्स
जितेंद्र कुमार (अभिषेक त्रिपाठी), नीना गुप्ता (मंजु देवी), रघुबीर यादव (प्रधान जी), फैसल मलिक (प्रह्लाद), चंदन रॉय (विकास), सान्विका (रिंकी), दुर्गेश कुमार (भूषण), सुनीता राजवार (क्रांति देवी), पंकज झा आदि।
निर्देशक: दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय
प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
पंचायत क्यों है खास?
पंचायत अपने देसी अंदाज, हल्की फुलकी कॉमेडी, और गांव की सादगी के लिए जानी जाती है। यह शो न सिर्फ मनोरंजन का डोज आपको देता है, बल्कि ग्रामीण भारत की जिंदगी को करीब से दिखाता है। पंचायत सीजन 4 की कहानी में सियासत, प्यार, और सपनों का मिश्रण इसे और भी रोचक बनाता है।