“Kantara: Chapter 1 सिर्फ फिल्म नहीं, एक शक्ति है” शूटिंग खत्म होने पर ऋषभ शेट्टी ने क्यों कही ये बात, जानिए

बहुप्रतीक्षित फिल्म 'Kantara: Chapter 1' की शूटिंग अब आधिकारिक रूप से पूरी हो चुकी है. 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'Kantara' के इस प्रीक्वल का निर्देशन एक बार फिर ऋषभ शेट्टी ने किया है और यह फिल्म एक सांस्कृतिक रूप से शानदार सिनेमाई अनुभव का वादा करती है. प्रोडक्शन हाउस Homble Films ने इस खास मौके पर एक बिहाइंड-द-सीन वीडियो जारी किया है, जो इस फिल्म के गहरे और डेडिकेटेड सफ़र की झलक दिखाता है.

ऋषभ शेट्टी ने फिल्म को ‘एक शक्ति’ बताया

वीडियो में ऋषभ शेट्टी फिल्म से अपने भावनात्मक जुड़ाव को साझा करते हैं और इसके पीछे की सोच को बयान करते हैं.

“मेरा एक सपना था, अपने गांव की कहानी पूरी दुनिया को बतानी है. मेरा गांव, मेरे लोग और हमारा विश्वास. जब मैंने अपना सपना हकीकत में बदलना चाहा, तो हज़ारों लोग मेरे साथ खड़े हो गए. 3 साल की कड़ी मेहनत, और 250 दिन तक चली शूटिंग. चाहे जितनी कठिनाइयां आएं, लेकिन मेरे दैव ने मेरा साथ नहीं छोड़ा.”

"पूरी फैमिली यानी करू, मेरे निर्माता मेरे साथ खड़े रहे. हर दिन, जब मैं सेट पर हजारों लोगों को देखता था, तो एक बात मुझें महसूस हुई, कि ये सिर्फ एक सिनेमा नहीं, ये एक शक्ति है. कांतारा की विशाल दुनिया में, आप सभी का स्वागत है.”

'Kantara' की सफलता

पिछली फिल्म 'कांतारा' एक पैन-इंडिया सनसनी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त सफलता के साथ-साथ आलोचकों की भी भरपूर सराहना हासिल की थी. फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने दोहरी भूमिका निभाई थी, जबकि साथ में साप्तमी गौड़ा, किशोर और अच्युत कुमार जैसे कलाकार थे. इसकी कहानी एक कंबाला चैंपियन और एक सिद्धांतवादी फॉरेस्ट ऑफिसर के बीच के संघर्ष पर आधारित थी.

'Chapter 1' में क्या होगा

'Kantara: Chapter 1' की कहानी बनवासी के कदंब वंश के शासनकाल के दौरान सेट की गई है. फिल्म में ऋषभ शेट्टी एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे, एक नागा साधु के रूप में, जिनके पास दिव्य शक्तियां हैं. फिल्म में जयाराम भी अहम भूमिका निभा रहे हैं.

यह फिल्म ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखी और निर्देशित की गई है और विजय किरगंदूर द्वारा Homble Films के बैनर तले बनाई गई है. इसकी शूटिंग नवंबर 2023 में शुरू हुई थी और फर्स्ट लुक और टीज़र 27 नवंबर को रिलीज़ किया गया था. फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती के मौके पर दुनियाभर में रिलीज़ की जाएगी.

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles