OTT पर कब आएगी Kalyani Priydarshan की Lokah: Chapter 1- Chandra.. नोट कर लें प्लेटफार्म और डेट
मलयालम सिनेमा की दुनिया में इस समय एक नई लहर दौड़ गई है, इस बदलाव की वजह है (Lokah), एक ऐसी सुपरहीरो फिल्म जिसकी नायिका एक महिला है। कल्यााणी प्रियदर्शन स्टारर और दुलकर सलमान की ओर से बनाई गई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अब तक कुल 152.96 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिसमें से सिर्फ मलयालम वर्ज़न ने 119.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा अपने आप में काफी बड़ा कहा जा सकता है।
कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी Lokah
इन शानदार आंकड़ों ने Lokah को अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बना दिया है, ऐसा कहा जा सकता है कि इस फिल्म ने मोहनलाल की ‘Thudarum’ और ‘L2: Empuraan’ जैसी दिग्गज फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।
Lokah की कहानी और स्टार कास्ट
लगभग 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म न सिर्फ अपने VFX और कहानी के लिए बल्कि अपनी दमदार कास्ट के लिए भी सुर्खियों में है। फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन के साथ ममूटी, टोविनो थॉमस, नासलेन, सैंडी मास्टर और सनी वेन जैसे दिग्गज कलाकार नजर आते हैं।
Lokah की कहानी 'चंद्रा' (कल्याणी) नाम की एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पौराणिक कथाओं, लोककथाओं और सदियों से चली आ रही सामाजिक पीड़ा से जन्मी एक शक्तिशाली किरदार है। फिल्म में भावनाओं, एक्शन और रहस्य का ऐसा मेल है जो दर्शकों को शुरू से अंत तक अपने साथ बांधे रखता है।
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं Lokah?
अगर आप यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, तो अब आपके पास मौका है इसे घर बैठे देखने का। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘Lokah: Chapter 1- Chandra’ को 20 अक्टूबर 2025 को JioHotstar पर रिलीज़ किया जाएगा। यह रिलीज़ दीवाली स्पेशल लाइनअप का हिस्सा होगी, हालांकि आधिकारिक रिलीज़ डेट को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं ई है।
बनेगा सीक्वल ‘Lokah: Chapter 2’ की झलक सामने आई
फिल्म निर्माताओं ने पहले ही साफ कर दिया है कि ‘लोकह’ का अगला भाग, यानी ‘Lokah: Chapter 2’, जल्द ही दर्शकों के सामने आएगा। फर्स्ट लुक टीज़र पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। दूसरे भाग में टोविनो थॉमस मुख्य भूमिका निभाएंगे, जबकि दुलकर सलमान इस बार एक पूर्ण किरदार में नजर आएंगे। वहीं, ममूटी का किरदार भी पहले से कहीं बड़ा और प्रभावशाली होने की उम्मीद है।