Jolly LLB 3 Release Date: इस दिन बड़े पर्दे पर धमाका करने आ रही अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कॉमेडी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म

Highlights

यह लीगल कॉमेडी-ड्रामा सितंबर, 2025 में बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है।

ये दोनों बेहतरीन एक्टर्स इस फिल्म में एक मनोरंजक फेस-ऑफ (आमना-सामना) करेंगे।

जहां खिलाड़ी कुमार एडवोकेट जगदीश्वर (जॉली) मिश्रा की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं अरशद एडवोकेट जगदीश (जॉली) त्यागी की भूमिका निभाएंगे।

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म Jolly LLB 3 की घोषणा के बाद से ही दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। काफी देरी और टकरावों के बाद यह लीगल कॉमेडी-ड्रामा सितंबर, 2025 में बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। हमें यह भी पता चला है कि ये दोनों बेहतरीन एक्टर्स इस फिल्म में दर्शकों के लिए बेहिसाब हंसी की गारंटी देने वाला एक मनोरंजक फेस-ऑफ (आमना-सामना) करेंगे।

Jolly LLB 3 कब हो रही रिलीज?

Jolly LLB 3 इस साल की एक और बेहद इंतज़ार की जाने वाली फिल्म है जिसका दर्शक सिनेमाघरों में आनंद लेने के लिए उत्सुक हैं। पहले यह बताया गया था कि यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज़ होगी, लेकिन अन्य अपकमिंग फिल्मों के साथ टकराव ने संभावनाएं धुंधली कर दीं। अब, एक रिपोर्ट से पता चला है कि अक्षय कुमार और अरशद वारसी की यह ब्लैक कॉमेडी लीगल ड्रामा फिल्म भारत में 19 सितंबर, 2025 को रिलीज़ होने वाली है।

Jolly LLB 3 की कास्ट और प्लॉट

दर्शक कुमार और वारसी को एक मजेदार मुकाबले में देख पाएंगे, जो हंसी और ड्रामा के एंडलेस डोज़ का वादा करता है। जो लोग इस बारे में नहीं जानते उनके लिए बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है, जिन्होंने इस फ्रैंचाइजी की पिछली दो फिल्मों जॉली एलएलबी और जॉली एलएलबी 2 का भी निर्देशन किया था। अक्षय और अरशद के अलावा, तीसरी किश्त में अमृता राव, हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर भी पिछली किश्तों में से अपनी भूमिकाएं दोहराते हुए नज़र आएंगे।

अमृता राव के फैंस इस फिल्म को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं क्योंकि यह छह साल के गैप के बाद उनकी बड़े पर्दे पर वापसी होगी। Jolly LLB 3 को कुमार की “केप ऑफ गुड फिल्म्स” और “वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स” द्वारा को-प्रोड्यूस किया गया है।

Pinkvilla की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल इंडस्ट्री के एक अंदरूनी सूत्र ने एक्सक्लूसिव तौर पर बताया था कि फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी कोर्ट में एक दूसरे के खिलाफ़ खड़े हैं। सूत्र ने आगे बताया, "यह फिल्म सिनेमा देखने वाले दर्शकों के लिए एक बेहतरीन मनोरंजन साबित होगी, जिसमें जॉली एलएलबी फ्रैंचाइजज़ी का तत्व बरकरार रखा गया है।"

जहां खिलाड़ी कुमार एडवोकेट जगदीश्वर (जॉली) मिश्रा की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं अरशद एडवोकेट जगदीश (जॉली) त्यागी की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा, सौरभ शुक्ला एक बार फिर विचित्र जज जस्टिस सुंदरलाल त्रिपाठी की भूमिका में नजर आएंगे। Bollywood Hangama की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि OMG 2 एक्टर करण जौहर के अनुरोध पर जॉली एलएलबी 3 की रिलीज की तारीख आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बॉलीवुड फिल्म मेकर अप्रैल में Kesari Chapter 2 लाने की योजना बना रहे हैं।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles