हंसी का तूफान लाने से पहले डूबा Housefull 5 का टीज़र, YouTube से गायब होने की चौंकाने वाली वजह आई सामने!
अक्षय कुमार की आने वाली मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस फिल्म के पहले भाग की 15वीं सालगिरह के मौके पर फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया था, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया। लेकिन हैरानी की बात ये है कि अब इस टीज़र को यूट्यूब से हटा दिया गया है, और इसकी वजह कॉपीराइट क्लेम है।
क्या है पूरा मामला
टीज़र को 30 अप्रैल को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। इसे रिलीज़ होते ही लाखों व्यूज़ मिलने लगे थे, लेकिन अब जब कोई उसे देखना चाहता है, तो सामने एक मैसेज आता है – "यह वीडियो अब उपलब्ध नहीं है, क्योंकि इस पर MoFusion Studios द्वारा कॉपीराइट का दावा किया गया है।"
अभी तक फिल्म के निर्माताओं या उनकी टीम की ओर से इस मामले में कोई बयान नहीं आया है।
यह भी पढ़े:- असल ज़िंदगी पर बनीं 7 दिल दहला देने वाली फिल्में, जो दिखाती हैं आतंकवादी हमलों की डरावनी सच्चाई
टीज़र में क्या खास था?
करीब 1 मिनट 16 सेकंड के इस टीज़र में दर्शकों को एक एपिक क्रूज़ शिप की झलक देखने को मिली, जिसमें भरपूर ग्लैमर, मस्ती और मर्डर मिस्ट्री का तड़का था। बैकग्राउंड में "लाल परी" गाना सुनाई देता है, वहीं एक रहस्यमयी नकाबपोश किरदार की एंट्री ने कहानी में थ्रिल जोड़ दिया, जो कुछ हद तक Squid Game की याद दिलाता है।
फिल्म की स्टारकास्ट
इस बार फिल्म में जबरदस्त स्टारकास्ट नज़र आने वाली है, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, चित्रांगदा सिंह, डिनो मोरया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, निकेतन धीर, सौंदर्या शर्मा, रंजीत, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर शामिल हैं।
फिल्म कब होगी रिलीज़?
Housefull 5 को डाएरेक्ट तरुण मनसुखानी ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने अपने बैनर Nadiadwala Grandson Entertainment के तहत प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। अगर आप भी इस "किलर कॉमेडी" का इंतज़ार कर रहे हैं, तो अपने कैलेंडर में तारीख नोट कर लें, जब हंसी के साथ रहस्य भी बड़े पर्दे पर दस्तक देगा!