Shaitaan-Vash Level 2 से एक लाख गुणा ज्यादा डरावनी है ये फिल्म.. उड़ा देगी रातों की नींद, हड्डियाँ पड़ जाएंगी ठंडी
आखिरकार हॉरर और सस्पेंस के शौकीनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, Final Destination: Bloodlines अब Amazon Prime Video पर 149 रुपये का रेंट देकर देखने के लिए उपलब्ध है। दुनिया भर में अपनी भयानक और रोमांचक कहानी के लिए मशहूर Final Destination Franchise की यह छठी कड़ी (6th installment) है, और अब इसे भारतीय दर्शक अपने घर बैठे देख सकेंगे। लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार फिल्म को OTT पर उपलब्ध करा दिया गया है। हालांकि, जहां Amazon Prime Video पर यह फिल्म 149 रुपये के रेंट पर देखने के लिए उपलब्ध है, वहीं JioHotstar पर इस फिल्म को फ्री में देखा जा सकता है, बस आपके पास JioHotstar का सब्स्क्रिप्शन होना चाहिए। इस कहानी में रहस्यमयी डर और सस्पेंस का माहौल आपको डरा कर रख देने वाला है।
JioHotstar पर फ्री में देखने के लिए उपलब्ध है फिल्म
OTT प्लेटफ़ॉर्म JioHotstar ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ समय पहले एक पोस्ट किया था, इसके अनुसार Final Destination: Bloodlines भारत में 16 अक्टूबर से स्ट्रीम की जाएगी। यह खबर अब सही साबित हो चुकी है, क्योंकि यह फिल्म अब JioHotstar पर देखी जा सकती है। यह फिल्म एक साथ Telugu, Tamil, Hindi और English भाषाओं में उपलब् है, दर्शक अपनी पसंदीदा भाषा में इस डर और सस्पेंस से भरी कहानी का मज़ा ले सकते हैं।
अभी कहां देख सकते हैं यह फिल्म?
अगर आप फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार नहीं कर पा रहे, तो बता दें कि Final Destination: Bloodlines फिलहाल भारत में रेंट पर भी उपलब्ध है। इसे आप Amazon Prime Video और Apple TV+ जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर मात्र ₹149 खर्च करके देख सकते हैं। इसके अलावा JioHotstar पर यह फ्री में देखने के लिए उपलब्ध है।
कौन-कौन नज़र आएंगे इस बार?
फिल्म की कास्ट और अन्य डिटेल्स
इस फिल्म का निर्देशन किया है Zach Lipovsky और Adam Stein ने, जो अपने इनोवेटिव हॉरर निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद दिलचस्प है, इस फिल्म में Kaitlyn Santa Juana, Teo Briones, Richard Harmon, Owen Patrick, Anna Lore, Brec Bassinger, और हॉरर आइकन Tony Todd भी इस फिल्म में देखने को मिलने वाले हैं। Tony Todd पहले की Final Destination फिल्मों में भी अपने रहस्यमय किरदार के लिए पहचाने जाते हैं, और इस बार भी उनका रोल कहानी में डर और रहस्य को और गहराई देगा।
कहानी में क्या है नया ट्विस्ट?
Final Destination: Bloodlines फ्रैंचाइज़ी की पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग और इमोशनली इंटेन्स कहानी पेश करती है। पिछली फिल्म 2011 में रिलीज़ हुई थी, और अब एक दशक से ज़्यादा बाद यह नई कहानी दर्शकों को फिर से मौत से भागने की कोशिशों के उस भयानक चक्र में ले जाएगी।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी एक कॉलेज स्टूडेंट Stefanie के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार के उस पुराने श्राप से जूझ रही है जिसने उसके परिवार के सदस्यों को एक-एक कर मौत की नींद सुला दिया है। Stefanie को धीरे-धीरे एहसास होता है कि वह भी उसी श्राप का हिस्सा है, और अब मौत उससे बस कुछ कदम दूर है। इस बार की कहानी में कई ऐसे अनसुलझे और मनोवैज्ञानिक ट्विस्ट हैं जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेंगे और नींद उड़ा देंगे।
क्या बनेगी यह सीरीज़ की सबसे डरावनी फिल्म?
फ्रैंचाइज़ी की पहचान हमेशा से डेस्टिनी बनाम डेथ थीम पर रही है, और Bloodlines इस थीम को और गहराई में ले जाती है। शानदार विज़ुअल्स, अप्रत्याशित घटनाएं और झकझोर देने वाले डेथ सीक्वेंस इस फिल्म को हॉरर-लवर्स के लिए एक मस्ट-वॉच अनुभव बनाते हैं।