वीकेंड पर हंसा हंसाकर पूरे परिवार के पेट में दर्द कर डालेंगी ये वेब सीरीज.. तीसरे नंबर वाली सबकी फेवरेट
भारत में पारिवारिक और कॉमेडी फिल्मों और वेब सीरीज की एक अलग ही पहचान रही है, ये हमें कुछ कुछ हमारी निजी कहानी से प्रेरित रखने लगती हैं। OTT प्लेटफॉर्म्स ने इन कहानियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। इन कहानियों/ वेब सीरीज में भावनाएं हैं, रिश्तों नोंक झोंक है, प्यार और टकराव भी है, इसके अलावा सबसे जरुरी इन्हें परिवार के साथ बैठकर बिंदास देखा जा सकता है. इसी कारण यह सभी को अपने जीवन से जुड़ी लगती हैं। चाहे आप हल्की-फुल्की कॉमेडी पसंद करते हों, पुरानी यादों की सैर करना चाहते हों, या इमोशनल कहानियों में खो जाना चाहते हों, भारतीय फैमिली ड्रामा हर मूड के लिए परफेक्ट जॉनर है।
हम आपको नीचे 5 सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फैमिली ड्रामा सीरीज़ के बारे में जानकारी देन वाले हैं, जिन्हें आप ZEE5, JioHotstar, SonyLIV और Amazon Prime Video पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
द आम आदमी फैमिली (The Aam Aadmi Family)
कहाँ देखें: ZEE5
यह सीरीज़ दिल्ली के एक मिडिल-क्लास शर्मा परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी दिखाती है। परिवार में हैं, पापा (बृजेन्द्र काला), जो सीधे-सादे और प्रैक्टिकल हैं; मम्मी (लुबना सलीम), जो प्यार करने के साथ-साथ मजबूत भी हैं; उनके बच्चे सोनू और बॉबी; और दादी, जो घर में अपनी अलग ही मस्ती लाती हैं। यह शो ऊंची आवाज़ वाले ड्रामे से हटकर, छोटी-छोटी मगर अहम बातों पर फोकस करता है। हर एपिसोड एक रिलेटेबल अनुभव है, जो भारतीय परिवार के मेल जोल, हंसी और प्यार को खूबसूरती से दिखाती है।
ये मेरी फैमिली (Ye Meri Family)
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
1998 की गर्मियों पर आधारित यह सीरीज़ एक 12 साल के लड़के हर्षु गुप्ता (विशेष बंसल) की नज़र से दिखाती है कि परिवार, स्कूल और दोस्तों के बीच जिंदगी कितनी प्यारी और उलझी हुई होती है। जयपुर के एक मिडिल-क्लास परिवार की यह कहानी 90 के दशक की नॉस्टैल्जिया से भरी हुई है, जिसमें हाथ के पंखे, वीडियो गेम्स, दोस्ती और सादगी की खुशबू है।
गुल्लक (Gullak)
कहाँ देखें: SonyLIV
गुल्लक के बारे में कौन नहीं जानते हैं, भारत के हर छोटे शहर के मिडिल-क्लास घर की कहानी है। मिश्रा परिवार, इसमें संतोष मिश्रा(जमील खान), शांति (गीताांजलि कुलकर्णी), और उनके दो बेटे आनंद (वैभव राज गुप्ता) व अमन (हर्ष मायर) नजर आते हैं। हर एपिसोड एक नई घटना या थीम पर आधारित है, जिसमें कभी भाईयों की नोंकझोंक, कभी माता-पिता की चिंता, तो कभी पड़ोसी की राय सब शामिल हैं। इसे ‘बिट्टू की मम्मी’ (सुनीता राजवार) की आवाज़ में सुनना इसे और मज़ेदार बना देता है।
होम शांति (Home Shanti)
कहाँ देखें: JioHotstar
होम शांति जोशी परिवार की कहानी है, जो देहरादून में अपना खुद का घर बनाने का सपना देख रहा है। सारला (सुप्रिया पाठक) एक वाइस प्रिंसिपल हैं, जो रिटायरमेंट के करीब हैं, उनके पति उमेश (मनोज पाहवा) एक कवि और कॉलम लेखक हैं, और उनके बच्चे जिज्ञासा (चकौरी द्विवेदी) व नमन (पूजन छाबरा) अपनी-अपनी इच्छाओं में व्यस्त हैं। यह कहानी भी आपका दिल जीत लेने वाली है।
व्हाट द फोक्स (What the Folks)
कहाँ देखें: JioHotstar
आधुनिक समय की इस सीरीज़ में मिलेनियल्स और पारंपरिक ससुराल वालों के बीच के रिश्तों की झलक देखने को मिलती है। निकिल (वीर रजवंत सिंह) और अनीता (ईशा चोपड़ा) एक युवा दंपत्ति हैं जो शादीशुदा जीवन की जटिलताओं और अपने-अपने परिवारों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं।
हर सीज़न उनकी ज़िंदगी के अलग-अलग पड़ावों को दिखाता है, जैसे ससुराल में रहना, पैरेंटहुड पर विचार करना, और रिश्तों को समझना। अगर आप गुल्लक के जैसी वेब सीरीज देखना चाहते हैं तो आपको इस सीरीज को भी जरुर देखना चाहिए।