भूल जायेंगे Aashram Season 4 की रिलीज़.. Baba Nirala की ये फिल्में भी बना देंगी दीवाना, पहली फुरसत में बना लें देखने का प्लान
90 के दशक के रोमांटिक हीरो के रूप में मशहूर बॉबी देओल ने हाल के सालों में बॉलीवुड की सबसे शानदार कमबैक की नई कहानी लिखी है, इसका श्रेय जाता है ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को, जिसपर Bobby Deol के आते ही मानों उनके करियर को एक नया मुकाम मिला है। एक समय पर चॉकलेट बॉय इमेज के लिए पहचाने जाने वाले बॉबी ने खुद को पूरी तरह से नए रंग-रूप में ढाल लिया है। आज वो सस्पेंस, थ्रिल और इमोशन से भरे किरदारों के जरिए दर्शकों के दिलों को जीत रहे हैं, खासतौर पर Aashram Web Series ने तो उन्हें एक नया ही मुकाम दिया है, इसके बाद Animal जैसी फिल्मों में अपने छोटे से किरदार से दर्शकों के दिलों की जीतने वाले बाबा निराला आज एक दमदार विलेन और हीरो के तौर पर फिर से वापसी कर चुके हैं। पुलिस ऑफिसर से लेकर गॉडमैन, भाड़े के हत्यारे से लेकर एक फनी सुपरस्टार तक,उन्होंने हर रोल में अपनी प्रतिभा को दिखाया है। चलिए जानते हैं ओटीटी पर बॉबी देओल के वो चार दमदार रोल जिन्होंने उन्हें डिजिटल युग का “अनचेंड लॉर्ड बॉबी” बना दिया।
आश्रम वेब सीरीज (Aashram Web Series)
एमएक्स प्लेयर की सुपरहिट सीरीज़ आश्रम ने बॉबी देओल को एक नई पहचान दी। इस शो में उन्होंने ‘काशीपुर वाले बाबा निराला’ का किरदार निभाया है, यह एक ऐसा नकली गॉडमैन है जो अंधभक्ति के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाता है और अपराध का अपना नया ही साम्राज्य खड़ा कर देता है। बॉबी ने इस किरदार में जिस जोरदार अंदाज़ से काम किया, उसने दर्शकों को भीतर तक झकझोर दिया है। उनके अभिनय ने साफ कर दिया कि वे सिर्फ रोमांटिक हीरो नहीं, बल्कि ग्रे और नेगेटिव रोल में भी गहराई से उतर सकते हैं। इस सीरीज़ ने बॉबी को एक बार फिर लाइमलाइट में ला दिया।
क्लास ऑफ '83' (Class of '83')
यह फिल्म बॉबी देओल की डिजिटल दुनिया में एंट्री का शानदार अध्याय थी। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस क्राइम ड्रामा में बॉबी ने विजय सिंह नाम के ईमानदार पुलिस अफसर की भूमिका निभाई है, जिसे सज़ा के तौर पर पुलिस अकादमी का डीन बना दिया जाता है। लेकिन वह हार नहीं मानता और पांच कैडेट्स को एक सीक्रेट एन्काउंटर स्क्वॉड के रूप में ट्रेन करता है, ताकि शहर के भ्रष्ट सिस्टम को सबक सिखाया जा सके और उसे जड़ से उखाड़कर फेंका जा सके। इस किरदार में बॉबी का रिस्टे्रनड और इन्टेंस अभिनय देखकर हर कोई हैरान रह गया। यह रोल उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और आलोचकों ने भी उनकी तारीफ की।
लव हॉस्टल (Love Hostel)
जब आश्रम में बॉबी का नेगेटिव रोल दर्शकों को प्रभावित कर चुका था, तब ‘लव हॉस्टल’ ने इसे एक कदम और आगे बढ़ा दिया। इस फिल्म में बॉबी देओल ने ‘डागर’ नाम के भाड़े के हत्यारे का किरदार निभाया है, एक ऐसा व्यक्ति जो खामोशी में भी डर पैदा कर देता है। इसे एक यंग कपल को मारने के मिशन पर निकला यह किरदार बॉबी के अभिनय के सबसे डार्क और इन्टेंस रूप को सामने लाता है। बहुत कम डायलोग्स के बावजूद उन्होंने सिर्फ अपनी मौजूदगी से सस्पेंस और टेंशन बनाए रखा। इस परफॉर्मेंस ने आलोचकों और दर्शकों दोनों को प्रभावित किया। यह फिल्म ZEE5 पर उपलब्ध है।
द बा***डस ऑफ बॉलीवुड (The Ba***ds of Bollywood)
आर्यन खान द्वारा निर्देशित यह सीरीज़ बॉलीवुड की चमक-दमक और संघर्ष से भरी दुनिया पर एक व्यंग्यात्मक नजर डालती है। इसमें बॉबी देओल ने अजय तलवार नाम के एक फिक्शनल सुपरस्टार की भूमिका निभाई है जो ग्लैमर की दुनिया में अपनी जगह बनाए रखने के लिए कई मुश्किलों से गुजरता है। शो में मज़ेदार कैमियो, सेल्फ-अवेयर ह्यूमर और ड्रामा का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है। सात एपिसोड वाली यह सीरीज़ बॉलीवुड सटायर पसंद करने वालों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। नेटफ्लिक्स पर यह सीरीज़ देखी जा सकती है और इसमें बॉबी का कॉमिक टाइमिंग और स्क्रीन प्रेज़ेंस दोनों ही कमाल के हैं।