First Copy 2 में Munawar Faruqui के इस एक डायलॉग ने मचाया बवाल.. देखें MX Player पर कब आएगी ये सीरीज
क्राइम और ड्रामा की शानदार कहानी लेकर मुनव्वर फारूकी एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। First Copy Season 2 का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज़ सामने आने के बाद अब इस सीरीज को 5 नवंबर 2025 से Amazon MX Player पर स्ट्रीम किया जा सकता है। पहले सीज़न की जबरदस्त सफलता के बाद यह नया अध्याय मुंबई के 2000 के शुरुआती दशक की फिल्म पाइरेसी की दुनिया में और भी गहराई से उतरती है, जहां लालच, धोखा और सत्ता की भूख आपस में उलझती नजर आती है।
कैसा है फर्स्ट कॉपी 2 का ट्रेलर?
ट्रेलर की शुरुआत एक गहरी, इंटेंस टोन के साथ होती है, जिसमें मुनव्वर फारूकी का किरदार ‘आरिफ़’ इस अंधेरी पाइरेसी नेटवर्क की दुनिया में जिंदा रहने की जद्दोजहद करता दिखता है। शुरुआती दृश्य उसके आत्मविश्वास और भीतर के संघर्ष को खूबसूरती से दर्शाते हैं। यह एक ऐसा इंसान है जो महत्वाकांक्षा और नैतिकता के बीच फंसा हुआ है। ट्रेलर में सीडीज़ के ढेर, कंप्यूटरों की आवाज़ें, और छिपे ऑपरेशंस के ज़रिए पाइरेसी इंडस्ट्री की असली झलक दिखाई देती है, जो कहानी का असल चेहरा दिखाती है।
ट्रेलर में एक प्रेम कहानी भी नजर आती है
आरिफ़ की प्रेमिका की भूमिका में आशी सिंह और रहस्यमयी मोना के रूप में क्रिस्टल डी'सूज़ा की झलक भी ट्रेलर में देखने को मिलती है, जिनके रिश्ते में मौजूद तनाव कहानी को भावनात्मक गहराई देता है। मेयांग चांग एक पुलिस अधिकारी के रूप में नज़र आते हैं, जिनकी पूछताछ, हिंसक मुठभेड़ें ट्रेलर को और रोमांचक बनाती हैं। कुछ दृश्य इंटरनेशनल लोकेशन्स पर फिल्माए गए हैं, जो दिखाते हैं कि आरिफ़ का पाइरेसी साम्राज्य अब सीमाओं से परे फैल चुका है।
क्या है First Copy 2 की कहानी?
नया सीज़न आरिफ़ के उस सफर को दिखाता है जहां वह अपनी गिरी हुई इज़्जत और खोई हुई ताकत को फिर से हासिल करने की कोशिश करता है। मुनव्वर फारूकी ने बताया कि यह सीज़न पावर की जंग से ज्यादा आरिफ़ की आत्म-खोज की कहानी है। वहीं, क्रिस्टल डी’सूज़ा ने कहा कि इस बार कहानी दिखाएगी कि कैसे महत्वाकांक्षा रिश्तों को तोड़ देती है।
फर्स्ट कॉपी 2 की कास्ट और अन्य डिटेल्स
सीरीज़ में गुलशन ग्रोवर, साकिब अयूब, आशी सिंह, मेयांग चांग, इनाम-उल-हक़, और रज़ा मुराद जैसे कलाकार अपने किरदारों को फिर से निभाते दिखेंगे, जबकि नवाब शाह की एंट्री इस बार एक नए आयाम को जोड़ रही है। निर्देशक फरहान पी. ज़म्मा के मुताबिक, First Copy Season 2 न सिर्फ शुरुआती 2000 के मुंबई की संस्कृति को दर्शाता है, बल्कि यह दिखाता है कि बेकाबू महत्वाकांक्षा इंसान को कैसे तबाही की ओर ले जाती है।
First Copy Season 2 5 नवंबर 2025 से सिर्फ Amazon MX Player पर स्ट्रीम होना शुरू हो गया है।
First Copy 2 में Munawar Faruqui के कुछ डायलॉग यहाँ देखें
यहाँ फर्स्ट कॉपी 2 में से Munawar Faruqui के कुछ डायलॉग आपको हम बताने वाले हैं, आइए जानते हैं कि कौन से डायलॉग आपको प्रभावित कर सकते हैं और कौन से नहीं?
- अपना धंधा ना पूरा इंटरनेशनल मार्केट में ले जाने का टाइम आ गया है
- जिसके पास फर्स्ट कॉपी वो इस धंधे का शेर है
- जो आदमी अपने बाप और बीवी का नहीं हुआ, वो पार्टनर क्या होगा?