OTT best suspense thriller
अगर आप इस वीकेंड पर या अपने खाली समय में अपने मनोरंजन के लिए एक फिल्म या वेब सीरीज को देखना चाहते हैं तो आपको हम ऐसा कुछ आज बताने वाले हैं जो आपको आपके सोफ़े से बांधकर रख देने वाला है। हमने आपके लिए सबसे खतरनाक थ्रिलर और सस्पेंस भरी फिल्मों की एक लिस्ट तैयार की है जो OTT पर किसी जमाने और आजतक भी यूजर्स की पसंद बनी हुई हैं।
एक ओर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर गिनती से परे मनोरंजन भर भर कर पड़ा हुआ है, लेकिन जब भी आपको असली सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर को देखने का मन करता है तो लिस्ट बहुत छोटी हो जाती है। हालांकि, इसके बाद भी हमने आपके लिए सबसे बेस्ट 4 फिल्मों की डिटेल्स को निकाल लिया है, इस वीकेंड पर आप लिस्ट के कॉन्टेन्ट को देखकर अपने मनोरंजन को नेक्स्ट लेवल पर ले जा सकते हैं। आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं, जो आपके माथे को घुमाने के साथ ही आपके सिर को चकरा देने वाली हैं।
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साल 2015 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दृश्यम’ का है, इस फिल्म के सस्पेंस की चर्चा आज तक हो रही है। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म की पूरी कहानी विजय सलगांवकर और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अनजाने अपराध में फंस जाते हैं। पुलिस हर मुमकिन कोशिश करती है, लेकिन विजय की चालाकी के आगे उसका जुर्म साबित नहीं कर पाती।
इसके बाद अनुराग कश्यप की फिल्म ‘नो स्मोकिंग’ आती है, जो एक बेहद अलग और अनोखी साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। फिल्म की कहानी एक चेन-स्मोकर के इर्द-गिर्द घूमती है जो सिगरेट छोड़ने के लिए एक अजीबोगरीब रीहैब सेंटर जाता है, जहाँ उसे चेतावनी मिलती है कि दोबारा सिगरेट पीने पर उसके परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। यह कहानी बेहद ही डरावनी है, इसे इस वीकेंड देखकर आप वाकई अपना माथा पकड़ लेने वाले हैं।
साइकोलॉजिकल मिस्ट्री के दीवानों के लिए इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘कटपुतली’ आती है। इस फिल्म में एक सनकी सीरियल किलर कसौली शहर में मासूम स्कूल की बच्चियों को अपना शिकार बनाता है, और इंस्पेक्टर अर्जन सेठी अपनी पूरी ताकत लगाकर उस कातिल के दिमाग को समझने की कोशिश करता है।
इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर 2019 में आई साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘बरोट हाउस’ आती है। इसे ज़ी5 (Zee5) पर देखा जा सकता है। यह फिल्म एक हंसते-खेलते और पढ़े-लिखे परिवार की दर्दनाक कहानी दिखाती है, जहाँ एक के बाद एक बच्चों का मर्डर होने लगता है और शक की सुई घर के ही लोगों पर घूमने लगती है। यह फिल्म आपको डराकर रख देने वाली है।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 5 मिनट की ये फिल्म बनी OTT की Dhurandhar! सिनेमाघरों में हुई थी फेल
नोट: यहाँ दिखाई गई इमेज काल्पनिक है।