iQOO Z11 बनाम Motorola Edge 70 Fusion बनाम OnePlus Nord CE 6: डिजाइन, बैटरी, कैमरा, प्राइस और अन्य की तुलना
iQOO Z11 इंडिया में लॉन्च हो चुका है।
इसे Motorola Edge 70 Fusion कड़ी टक्कर दे रहा है।
OnePlus Nord CE 6 भी इस लिस्ट में शामिल है।
इस समय इंडिया के बाजार में अपर मिड-रेंज को लेकर मुकाबला तेज हो गया है। भारत में iQOO ने अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है, इस फोन की टक्कर यहाँ सबसे पहले तो OnePlus Nord CE 6 से हो रही है, इसके बाद इस लिस्ट में Vivo T5 Pro के साथ साथ Motorola Edge 70 Fusion भी है। आज हम iQOO Z11 की तुलना OnePlus के फोन के अलावा Motorola के फोन्स से करने वाले हैं। इन तीनों ही फोन्स की खासियत है की यह हाई-रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, 50MP का प्राइमरी कैमरा और Android 16 के साथ लॉन्च हुए हैं। कुछ मामलों में तीनों ही फोन्स अलग अलग भी हैं। आइए जानते हैं की स्पेक्स, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत के मामले में तीनों ही फोन्स एक दूसरे से कितने और कैसे अलग हैं।
Surveyडिज़ाइन और डिस्प्ले
iQOO Z11 में 6.83-इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, यह 144Hz रिफ्रेश रेट और आउटडोर में 2,000 निट्स की ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP68/IP69 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री सर्टिफिकेशन से लैस है। Motorola Edge 70 Fusion में 6.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और रिकॉर्ड 5,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें IP68/IP69 और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया गया है।

OnePlus Nord CE 6 में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। इसमें IP68/IP69K वॉटर-डस्ट रेजिस्टेंस और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मौजूद है।
प्रोसेसर, स्टोरेज और सॉफ्टवेयर
iQOO Z11 में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB तक LPDDR4X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है और इसमें AI क्रिएशन व AI कैप्शन्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने इसमें 3 साल के OS अपग्रेड और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है। Motorola Edge 70 Fusion में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो 12GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। OnePlus Nord CE 6 भी Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर (Adreno 810 GPU) से लैस है। इसमें 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB (UFS 3.1) स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। यह फोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है।

कैमरा सेटअप और फोटोग्राफी
iQOO Z11 के बैक पैनल पर 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है। Motorola Edge 70 Fusion में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। फ्रंट में इसमें भी 32MP का सेल्फी शूटर मौजूद है। OnePlus Nord CE 6 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। फ्रंट में इसमें 32MP का कैमरा मिलता है।
बैटरी और फास्ट चार्जिंग क्षमता
iQOO Z11 स्मार्टफोन को कंपनी 7050mAh की बैटरी के साथ लेकर आई है, इसमें 44W की फास्ट चार्जिंग क्षमता मिलती है। इसके अलावा अगर Motorola Phone को देखा जाए तो इसमें कमोनी की ओर से 7000mAH की बैटरी रखी है, जो 68W की TurboPower चार्जिंग से लैस है। इसके अलावा OnePlus Nord CE 6 में इन दोनों फोन्स के मउकाबले 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें: आइकू जी11 बनाम वनप्लस नॉर्ड सीई 6 बनाम विवो टी5 प्रो: कैमरा, बैटरी, प्राइस और अन्य की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
