Dhurandhar 2 OTT Release Date: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर बड़ी खबर!

Dhurandhar 2 OTT Release Date: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर बड़ी खबर!

पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म ‘Dhurandhar: The Revenge’ ने दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोरी है और यह लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। सिनेमाघरों में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जहां दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। दमदार ओपनिंग और स्थिर कलेक्शन के चलते यह फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी है। पहले भाग की सफलता के बाद ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह था। रिलीज के बाद फिल्म ने उस उम्मीद पर खरा उतरते हुए बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। साथ ही, यह फिल्म रणवीर सिंह के लिए कम समय में दूसरी बड़ी हिट साबित हुई है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पहले दिन से ही इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसकी सफलता में एक बड़ा कारण इसका सोलो रिलीज होना भी रहा। पहले यह उम्मीद की जा रही थी कि इसका मुकाबला Toxic: A Fairytale for Grown-Ups से होगा, जिसमें Yash मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि, उस फिल्म की रिलीज जून तक टल गई, जिससे ‘धुरंधर 2’ को पूरा फायदा मिला।

धुरंधर 2 की कहानी

कहानी इस बार पहले से ज्यादा गंभीर और रोमांचक हो गई है। फिल्म में एक भारतीय अंडरकवर एजेंट की कहानी दिखाई गई है, जिसे पाकिस्तान में एक खतरनाक मिशन पर भेजा जाता है। ज्यादातर कहानी कराची में सेट है, जहां वह एजेंट लगातार खतरों, दुश्मनों और अनपेक्षित घटनाओं से जूझता है।

पहले भाग की कहानी को आगे बढ़ाते हुए इसमें हमजा द्वारा रहमान डकैत की हत्या के बाद की घटनाओं को दिखाया गया है। रणवीर सिंह इस बार जसकिरत सिंह रंगी के किरदार में नजर आते हैं, जो पहले से कहीं ज्यादा जोखिम भरे मिशन में शामिल होता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सस्पेंस और एक्शन दोनों ही अपने चरम पर पहुंचते हैं।

300 करोड़ में बनी फिल्म

फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर’ के दोनों भागों को मिलाकर लगभग 300 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है, जिससे इसके शानदार विजुअल और हाई-ऑक्टेन एक्शन का अंदाजा लगाया जा सकता है।

OTT पर कब और कहां आएगी धुरंधर 2?

अब बात करें ओटीटी रिलीज की, तो ‘धुरंधर 2’ को JioHotstar पर स्ट्रीम किया जाएगा। यह बदलाव इसलिए भी खास है क्योंकि इसका पहला भाग Netflix पर रिलीज हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार फिल्म के डिजिटल राइट्स लगभग 150 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि फिल्म 14 मई से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। पोस्ट में लिखा है कि “#Dhurandhar2TheRevenge – MAY 14th On Jio HOTSTAR”।

हालांकि, इस तारीख को लेकर अभी तक फिल्म के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में फैंस अब ऑफिशियल अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिससे इसके ओटीटी रिलीज की सही तारीख सामने आ सके।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया में बनाना है करियर? रील्स बनाने के लिए ये 5 फोन रहेंगे बेस्ट चॉइस, मिलता है ‘DSLR जैसा कैमरा’

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo