सोशल मीडिया में बनाना है करियर? रील्स बनाने के लिए ये 5 फोन रहेंगे बेस्ट चॉइस, मिलता है ‘DSLR जैसा कैमरा’
अगर आप इंस्टाग्राम पर रील्स बनाना पसंद करते हैं लेकिन महंगा कैमरा खरीदने का मन नहीं है, तो एक अच्छे कैमरा वाला स्मार्टफोन आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। आज के समय में कंटेंट क्रिएशन के लिए कैमरा क्वालिटी बेहद अहम हो गई है, खासकर उन लोगों के लिए जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और उसी में अपना करियर बनाना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप वीडियोज़ बनाने के लिए बढ़िया कैमरा फीचर्स वाला एक नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यहां कुछ ऐसे विकल्प दिए गए हैं जो आपके लिए सही रहेंगे।
SurveyRealme 16 Pro+

इस स्मार्टफोन में 200MP + 50MP + 8MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। यह डिवाइस Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है और Realme UI 7.0 पर चलता है। फोन में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 1B कलर्स और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। रियलमी के इस स्मार्टफोन की कीमत 48,999 रुपये है।
OnePlus 13s

इसके बाद OnePlus 13s आता है, जिसमें 50MP + 50MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है और OxygenOS 16 पर रन करता है। इसमें 6.32 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1B कलर्स और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें 5850 mAh की बैटरी भी दी गई है। इस स्मार्टफन की कीमत 52,999 रुपये रखी गई है।
Redmi Note 15 Pro+

तीसरे नंबर पर Redmi का हाल ही में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन है, जिसमें 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसमें 68B कलर्स और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। कैमरे की बात करें तो इसमें 200MP + 8MP का रियर कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। यह Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है और HyperOS 2 पर चलता है। फोन में 6500 mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन को भारत में 39,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।
Vivo V60e

जहां तक बात है Vivo की तो यह ब्रांड हमेशा से ही अपने शानदार कैमरा फोन्स के लिए जाना जाता है. इसमें 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1B कलर्स, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर पर चलता है और Funtouch 15 ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट करता है। इसमें 200MP + 8MP का रियर सेटअप और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें 6500 mAh की बैटरी और 90W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। Vivo V60e की कीमत 31,999 रुपये है।
iQOO 15R

आखिर में आता है iQOO 15R का नाम, और इसमें 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1B कलर्स, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस है और OriginOS 6 पर चलता है। कैमरा सेटअप में 50MP + 8MP का रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। इस हैंडसेट को 50,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile