भन्ना जाएगा दिमाग! एक और सच्ची घटना लेकर लौट रही है ये वेब सीरीज, 13 को है प्रिमियर, पहली फुरसत में देखना जरूरी
Netflix की सबसे चर्चित और अवॉर्ड-विनिंग सीरीज़ 'दिल्ली क्राइम' (Delhi Crime) अपने तीसरे सीजन के साथ लौटने वाली है, इस बार की कहानी भी एक वास्तविक घटना पर आधारित है जो वाकई पिछले दो सीजन के जैसे ही सभी को हिला कर रख देने वाली है। इस सीजन में एक खौफनाक मानव तस्करी नेटवर्क (Human Trafficking Network) की जांच दिखाई गई है, जो युवा महिलाओं को रोजगार के झूठे वादों के जरिए अपराध की गहराइयों में धकेल देता है।
Delhi Crime Season 3 की कहानी
सीरीज की शुरुआत होती है एक दो साल की बच्ची से, जिसे बेरहमी से पीटकर सड़क किनारे छोड़ दिया जाता है। पुलिस जब इस केस की जांच शुरू करती है, तो धीरे-धीरे यह मामला दिल्ली से निकलकर असम और रोहतक तक फैल जाता है। जांच के दौरान खुलासा होता है कि यह कोई साधारण केस नहीं, बल्कि एक नेशनल-लेवल का मानव तस्करी रैकेट है, जो गरीब और असहाय लोगों की ज़िंदगियों के साथ व्यापार कर रहा है।
यह कहानी सिर्फ अपराध पर नहीं, बल्कि उस व्यवस्था पर भी रोशनी डालती है जहाँ डर, पैसा और चुप्पी मिलकर इंसानियत को एक अंधेरे बाजार में बदल देती है।
Delhi Crime Season 3 में हो रही है पुराने किरदारों की वापसी
इस बार भी दर्शकों को डीआईजी वर्तिका चतुर्वेदी (Shefali Shah) की दमदार मौजूदगी देखने को मिलेगी। शेफाली शाह एक बार फिर अपने संयमित और दृढ़ किरदार के साथ पुलिस टीम की अगुवाई करती नज़र आएंगी। उनके साथ होंगी रसिका दुग्गल, जो नीति सिंह के किरदार में एक बार फिर अपनी संवेदनशील परफॉर्मेंस से प्रभावित करेंगी, और राजेश तैलंग इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह के रूप में अपनी एक्टिंग से सीरीज़ को मजबूती देंगे।
इन तीनों की टीम इस बार एक ऐसे केस की गुत्थी सुलझाने निकलती है, जहाँ हर कदम पर रहस्य और खतरा छिपा है।
दिल्ली क्राइम सीजन 3 में नए चेहरे के तौर पर नजर आएंगी हुमा कुरैशी 'बड़ी दीदी'
हुमा कुरैशी भी 'दिल्ली क्राइम सीजन 3' में जुड़ गई हैं। वह इस बार एक रहस्यमयी और शक्तिशाली किरदार 'बड़ी दीदी' की भूमिका निभा रही हैं। हुमा ने अपने किरदार को लेकर कहा, 'मैं इस शो की बहुत बड़ी फैन रही हूँ, और जब मुझे इस सीजन के लिए कॉल आया, तो ऐसा लगा जैसे किसी बच्चे को उसका पसंदीदा खिलौना मिल गया हो।'
Delhi Crime Season 3: Realism & Emotional Depth
'दिल्ली क्राइम सीजन 3' का सबसे बड़ा आकर्षण इसका रियलिस्टिक ट्रीटमेंट है। यह सीरीज़ अपनी ग्राउंडेड कहानी, शानदार सिनेमैटोग्राफी और भावनात्मक गहराई के लिए जानी जाती है। इस बार कहानी पहले दोनों सीज़न की तुलना में और भी इमोशनल, डार्क और इंटेंस होने वाली है।
कब और कहाँ देखें दिल्ली क्राइम सीजन 3?
'दिल्ली क्राइम सीजन 3' का प्रीमियर 13 नवंबर 2025 को Netflix पर हो रहा है। अगर आप रियलिस्टिक क्राइम थ्रिलर, पुलिस इन्वेस्टिगेशन ड्रामा या ट्रू-इवेंट बेस्ड सीरीज़ पसंद करते हैं, तो इसे मिस न करें।