इंटरनेशनल अवॉर्ड जीत चुकी है ये 8.5 रेटिंग वाली हिन्दी क्राइम सीरीज, आते ही OTT पर मचा दी थी सनसनी
क्राइम की कहानी सभी को रोमांच से भर देती हैं, कुछ इन कहानियों को कुछ सीखने के लिए देखते हैं, कुछ को इस तरह क्राइम से जुड़े किस्से सुनने में अच्छे लगते हैं तो कुछ अपने बचाव के लिए इन्हें देख लेते हैं। हालांकि, जैसे जैसे समय बदल रहा है, वैसे वैसे क्राइम थ्रिलर लोगों को पसंद आने लगी हैं। हालांकि, हॉलिवुड की फिल्में और वेब सीरीज एक अलग ही कलेवर के साथ आती हैं लेकिन हिन्दी में भी आजकल कई बेहतरीन किस्से कहानियाँ बनने लगी हैं। कुछ किस्से सच्ची कहानियों से प्रेरित होते हैं। हमने Raktanchal से लेकर Bhaukaal और Khaakee- The Bihar Chapter के अलावा अन्य बहुत सी ऐसी कहानियों को भी देखा है जो सच्ची कहानियों से प्रेरित हैं। इनसे आपको बहुत कुछ सीखने को तो मिलता ही है। इसके अलावा आपको इतिहास के बारे में भी जानकारी मिलती है।
हालांकि, एक ऐसी कहानी के बारे में हम सभी जानते हैं जिसने पूरे देश को ही झकझोर पर रख दिया था। यह कहानी थी निर्भया की कहानी। हम सभी इसके बारे में जानते हैं। हालांकि, इस दर्दनाक किस्से पर एक वेब सीरीज भी बनाई गई थी, यह दिखाने के लिए लिए उस लड़की के साथ क्या क्या बीती थी और उसके कातिलों को पकड़ने के लिए पुलिस की क्या भूमिका थी। इस वेब सीरीज को देखकर मैं खुद कहीं रुक सा गया था और एक एक एपिसोड को देखकर मुझे एक ओर गुस्सा आ रहा था और एक ओर मुझे समाज की मानसिकता और उन लोगों की मानसिकता पर तरस आ रहा था, जो इस तरह के कारनामों को अंजाम देते हैं।
आज हम आपको Delhi Crime के बारे में बताने वाले हैं, जिसका पहला सीजन निर्भया कांड पर ही बना हुआ है। इस वेब सीरीज को इन्टरनेशनल अवॉर्ड भी मिला है। IMDb रेटिंग की बात करें तो Delhi Crime 8.5 रेटिंग के साथ लिस्टेड है। इसने OTT पर आने के साथ ही मानो सनसनी सी मचा दी थी। आइए इस कहानी की पूरी कास्ट, स्ट्रीमिंग डिटेल्स के अलावा इसकी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं।
दिल्ली क्राइम (Delhi Crime) खासतौर पर सीजन 1 की संक्षेप जानकारी
‘दिल्ली क्राइम’ एक गहरी और संवेदनशील कहानी है जो 2012 में दिल्ली में हुए एक दिल दहला देने वाले सामूहिक बलात्कार कांड पर आधारित है। यह वेब सीरीज़ उन पुलिस अधिकारियों की संघर्ष गाथा को सामने लाती है जिन्होंने इस मामले की तह तक जाकर दोषियों को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
इस सीज़न की शुरुआत होती है एक ऐसे पल से, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था, जब एक युवती और उसका साथी सड़क किनारे बुरी हालत में पाए जाते हैं। इसके बाद जो होता है, वह केवल जांच नहीं, बल्कि एक युद्ध जैसा संघर्ष है।
कहां और कब देखें Delhi Crime?
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Netflix
- रिलीज़ की तारीख: 22 मार्च 2019
- उपलब्ध भाषाएं: हिंदी के साथ साथ डबिंग और सबटाइटल ऑप्शन में अंग्रेज़ी, तमिल, तेलुगु और अन्य कई भाषाओं में उपलब्ध है।
- Delhi Crime Season 1 के कुल एपिसोड की संख्या: 7
- प्रत्येक एपिसोड की अवधि: लगभग 45–50 मिनट
Delhi Crime की Cast और अन्य डिटेल्स
- शेफाली शाह – डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी, एक ईमानदार और संवेदनशील पुलिस अधिकारी जो इस केस की अगुवाई करती हैं।
- राजेश तैलंग – इंस्पेक्टर भूपेंद्र, जो अनुभव और समझदारी से केस में मदद करते हैं।
- रसिका दुग्गल – नीति सिंह, एक युवा आईपीएस ट्रेनी जो पहली बार ऐसी भयावह स्थिति का सामना करती है।
- आदिल हुसैन – पुलिस कमिश्नर कुमार विजय का किरदार निभा रहे हैं।
- अनुराग अरोड़ा – सब-इंस्पेक्टर जैराज की भूमिका में आपको नजर आने वाले हैं।
- विनोद शरावत – एसएचओ तिवारी के किरदार में नजर आने वाले हैं।
Delhi Crime Season 1 की कहानी का सार
ये कहानी सिर्फ एक केस सुलझाने की नहीं है, बल्कि एक सिस्टम की परतें खोलती है, जहां कानून, व्यवस्था, राजनीति और इंसानियत टकराते हैं। डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी को जैसे ही मामले की सूचना मिलती है, वो पूरी ईमानदारी के साथ एक स्पेशल टीम बनाती हैं। इस टीम का मकसद होता है: दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ना, वो भी बिना किसी राजनीतिक दबाव में आए।
जांच के हर चरण में पुलिस को मिलती है चुनौतियाँ, मीडिया की चुभती निगाहें, सीमित संसाधन, नेताओं का हस्तक्षेप और जनता का गुस्सा सभी कुछ सामने आता है। इसके बाद भी अपने काम में ईमानदारी से लगी पुलिस हार नहीं मानती है।
पूरे सीज़न में दिखाया गया है कि कैसे पुलिस तकनीक और इंसानी समझ का बेहतरीन इस्तेमाल कर एक बेहद पेचीदा मामले को अंजाम तक पहुँचाती है।
Delhi Crime Season 1 को मिले सम्मान और पुरस्कार
दिल्ली क्राइम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब सराहा गया है, इसे की अवॉर्ड भी मिले हैं, आइए इनकी भी जानकारी लगे हाथ ले लेते हैं:
- 2020 इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड: बेस्ट ड्रामा सीरीज़
- एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स 2019: बेस्ट एक्ट्रेस (शेफाली शाह), बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट सीरीज़
- iReel Awards 2019: बेस्ट ड्रामा, बेस्ट राइटिंग, बेस्ट लीड परफॉर्मेंस
निर्देशन और निर्माण टीम
- निर्देशक और लेखक: रिची मेहता
- प्रोडक्शन हाउस: गोल्डन करवां, आइडियल एंटरटेनमेंट, नेटफ्लिक्स
‘दिल्ली क्राइम’ केवल एक अपराध की कहानी नहीं है। यह उन पुलिस कर्मियों की कहानी है जो समाज में न्याय की लौ जलाए रखते हैं। यह हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि एक सिस्टम के भीतर रहकर भी बदलाव कैसे लाया जा सकता है।
सीरीज़ के अंत तक आते-आते, आप वर्तिका चतुर्वेदी और उनकी टीम के लिए सम्मान से भर जाते हैं। यह सीरीज़ न केवल एक महत्वपूर्ण सामाजिक सन्देश देती है, बल्कि एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर भी है।