हंसा हंसा कर पेट में कर देंगी खलबली! TVF की ये 5 वेब सीरीज हैं मास्टरपीस.. गुल्लक-पंचायत भी इनके आगे भरती हैं पानी?
अगर आप 'पंचायत' और 'गुल्लक' जैसी वेब सीरीज के फैन हैं, वो कहानियाँ जो आपके दिल को छू जाती हैं, जिनमें हँसी भी है, भावनाएँ भी, और जिनमें आपको अपनी ही ज़िंदगी का एक टुकड़ा दिखाई देता है तो आपके लिए TVF (The Viral Fever) की कुछ शानदार वेब सीरीज़ हैं जिन्हें आपको ज़रूर देखना चाहिए। TVF हमेशा से उन कहानियों को तरजीह देता है जो आम इंसान की ज़िंदगी, रिश्तों और छोटे-छोटे पलों की सादगी को बड़े ही खूबसूरत ढंग से दर्शाती हैं। इन सीरीज़ में ना चमकदार शहर की चकाचौंध है, ना ही किसी तरह का दिखावा बल्कि इसमें है ज़मीन से जुड़ी कहानियाँ, परिवार की मिठास और रिश्तों की गर्मजोशी, जो हर दर्शक के दिल को छू जाती है।
अगर आप 'पंचायत सीजन 5 की रिलीजिंग से पहले गाँव की सादगी और 'गुल्लक' के मिश्रा परिवार की प्यारी नोकझोंक को फिर से जीना चाहते हैं तो वक्त है TVF की उन और बेहतरीन सीरीज़ को देखने का, जो आपको हँसाएँगी, सोचने पर मजबूर करेंगी और आपके दिल में अपनापन भर देंगी। चलिए जानते हैं वो बेहतरीन TVF Web Series जो आपकी ज़िंदगी को और भी रंगीन बना देंगी।
Yeh Meri Family
कहाँ देखें: TVF Play, Amazon MX Player
IMDb Rating: 8.9
90s के दौर की गर्मियों में एक मिडिल-क्लास परिवार की कहानी, जिसमें हर फ्रेम में नॉस्टेल्जिया, इमोशन और बचपन की यादें झलकती हैं। यह सीरीज़ परिवार, रिश्तों और छोटे-छोटे पलों की खूबसूरती को बड़ी सादगी से दिखाती है। हर एपिसोड आपको अपने बचपन की गलियों में ले जाता है।
TVF Tripling
कहाँ देखें: TVF Play, ZEE5
IMDb Rating: 8.5
तीन भाई-बहनों की रोड ट्रिप पर आधारित यह कहानी रिश्तों की गहराई से भरी है। यात्रा के दौरान होने वाले उतार-चढ़ाव, मस्ती को बड़े ही कॉमेडी और संवेदनशील अंदाज़ में दिखाया गया है। यह सीरीज़ आपको एक परिवारिक सफर पर ले जाएगी जहाँ हँसी और आँसू दोनों साथ चलते हैं।
TVF Pitchers
कहाँ देखें: TVF Play, ZEE5
IMDb Rating: 9.1
यह चार दोस्तों की कहानी है जो अपनी नौकरी छोड़कर स्टार्टअप शुरू करने का सपना देखते हैं। यह सीरीज़ भारतीय युवाओं के जुनून, संघर्ष और दोस्ती को बड़े प्रेरणादायक तरीके से दिखाती है। इसमें इंडिया के उभरते स्टार्टअप कल्चर की असल झलक देखने को मिलती है।
Kota Factory
कहाँ देखें: Netflix
IMDb Rating: 9.0
यह कहानी हर उस छात्र की है जिसने कभी अपने सपनों के लिए घर से दूर किसी शहर में रहकर संघर्ष किया है। कोटा फैक्ट्री छात्रों की भावनाओं, संघर्ष और दोस्ती को यथार्थ के बेहद करीब दिखाती है। इसके ब्लैक एंड व्हाइट विज़ुअल्स और दिल छू लेने वाले डायलॉग्स इसे एक अनोखी और इमोशनल सीरीज़ बनाते हैं।
Aspirants
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
IMDb Rating: 9.1
UPSC परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों की कहानी जिसमें सपनों, संघर्ष और दोस्ती का अनूठा संगम है। यह सीरीज़ दिखाती है कि सफलता के पीछे कितनी मेहनत, असफलता और धैर्य छिपा होता है। हर किरदार आपको अपनी ज़िंदगी का हिस्सा महसूस होगा।
Permanent Roommates
कहाँ देखें: TVF Play, Amazon Prime Video
IMDb Rating: 8.6
यह कहानी एक ऐसे कपल की है जो लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हुए अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं। इसमें रोज़मर्रा के झगड़े, प्यार भरे पल और ह्यूमर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। यह एक रिलेटेबल और दिल को छू लेने वाली सीरीज़ है जो आपको हँसी से भर देगी।
इन सभी TVF Web Series में वह सादगी, गर्मजोशी और वास्तविकता है जो 'पंचायत' और 'गुल्लक' जैसी कहानियों में भी दिखाई देती है। अगर आप ज़िंदगी की सच्चाई, रिश्तों के गहरे बंधन और छोटे-छोटे लम्हों की खूबसूरती को महसूस करना चाहते हैं, तो ये सीरीज़ आपके वीकेंड को यादगार बना देंगी।