7.2 की IMDb रेटिंग वाली बेस्ट साउथ थ्रिलर, गूंगे बाप की कहानी झकझोर देगी दिलों-दिमाग, ओटीटी पर काट रही गदर
अगर आप साउथ फिल्मों के शौकीन हैं और थ्रिलर जॉनर आपकी पसंदीदा कैटेगरी में आता है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी दमदार फिल्म की जानकारी लेकर आए हैं, जो आपकी सोच को झकझोर देगी। इस साउथ इंडियन मूवी को ओटीटी पर काफी सराहना मिली है और यह फिल्म उन चुनिंदा थ्रिलर में से एक मानी जाती है जिसे हर दर्शक को जरूर देखना चाहिए।
IMDB पर मिली शानदार रेटिंग
इस फिल्म की कहानी इतनी दिलचस्प और प्रभावशाली है कि इसे IMDb पर 7.2/10 की रेटिंग मिली है, जो इसकी लोकप्रियता और क्वालिटी कंटेंट को साबित करती है। इस आर्टिकल में हम उसी फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, जिसे देखकर आप थ्रिल और इमोशन दोनों को महसूस करेंगे। साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि यह फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा रही है।
गूंगा पिता बना हीरो
यह कहानी एक ऐसे पिता की है, जो बोल नहीं सकता और जिसके अतीत में कई खौफनाक पहलू छिपे हुए हैं। उसका स्वभाव काफी हिंसक रहा है, इसी वजह से गांव के लोग उससे दूरी बनाकर रखते हैं। हालांकि, वह अपनी बेटी के लिए खुद को बदलने की कोशिश करता है।
कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब वह बेटी, जिसके लिए वह अपनी जिंदगी में बदलाव लाना चाहता है, अचानक लापता हो जाती है। इसके बाद वह पिता अपने दम पर बेटी की तलाश में निकलता है और इस सफर में उसे कई मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। यह संघर्ष, दर्द और रहस्य से भरी कहानी दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है।
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम है टोबी। यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी और अपने दमदार प्लॉट, शानदार एक्टिंग और निर्देशन की बदौलत बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी सफलता हासिल की थी। इसकी कहानी और किरदार लंबे समय तक याद रह जाते हैं।
किस OTT पर देखें
अगर आप इस रोमांचक फिल्म को देखना चाहते हैं, तो टोबी ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLIV पर उपलब्ध है। अच्छी बात यह है कि यह फिल्म हिंदी में भी देखी जा सकती है। टोबी को साउथ की बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों में से एक माना गया है और इसे "मस्ट वॉच" की लिस्ट में भी शामिल किया गया है।