5 एपिसोड की ये वेब सीरीज 2025 में मचा चुकी है धमाल.. जामफाड़ है कहानी का क्लाइमेक्स, दर्शक कर रहे अगले सीजन का इंतज़ार
भारत का ओटीटी स्पेस 2025 में और भी रोमांचक हो गया है। दर्शकों को इस साल कई शैलियों- ड्रामा, मिस्ट्री, थ्रिलर, क्राइम और सस्पेंस का शानदार मिश्रण देखने को मिला। Amazon Prime Video, Netflix, MX Player, SonyLIV और JioHotstar जैसी स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ ने दर्शकों को बेहतरीन कंटेंट दिया।
यहां हम लाए हैं 2025 की 10 टॉप वेब सीरीज़, जो कहानी, एक्टिंग और प्रस्तुति तीनों में बेजोड़ साबित हुई हैं।
Dupahiya
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
मार्च में रिलीज़ हुई Dupahiya ने दर्शकों को ‘Panchayat’ जैसी रियल ग्रामीण सेटिंग का अहसास कराया। कहानी एक चोरी हुई बाइक के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन इसमें दहेज के अलावा एक सीख भी मिलती है, इस कहानी के आखिरी के 15 मिनट आपको झकझोर कर रख देने वाले हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं गजराज राव, रेनुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, शिवानी रघुवंशी और भुवन अरोड़ा आदि।
Paatal Lok Season 2
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
लंबे इंतज़ार के बाद Inspector हाथी राम चौधरी (जायदीप अहलावत) की वापसी हुई। इस बार कहानी नगालैंड में एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है। इश्वक सिंह, तिलोत्तमा शोम और प्रशांत तामांग ने अपने किरदारों से गहराई जोड़ी है।
Aashram Season 3 Part 2
कहाँ देखें: Amazon MX Player
बॉबी देओल ने बाबा निराला के किरदार में एक बार फिर सत्ता, लालच और पाखंड के खेल को जीवंत किया। प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस सीरीज़ के पांच एपिसोड बदले, बदले की भावना, प्रेम और विश्वासघात से भरे हैं।
Kanneda
कहाँ देखें: JioHotstar
1990 के दशक के टोरंटो की पृष्ठभूमि पर आधारित यह सीरीज़ एक पंजाबी गायक की कहानी है जो शोहरत के पीछे अपराध और संघर्ष की दुनिया में फंस जाता है। 8 एपिसोड में फैली Kanneda एक एक्शन और म्यूज़िक से भरी क्राइम ड्रामा है।
Khauf
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
अप्रैल 2025 में रिलीज़ हुई इस हॉरर सीरीज़ में डर और सस्पेंस का शानदार मिश्रण है। कहानी एक युवती की है जो दिल्ली के हॉस्टल में शिफ्ट होती है, लेकिन जल्द ही उसे एहसास होता है कि उसका कमरा प्रेतात्माओं से घिरा है। पंकज कुमार और सूर्या बालकृष्णन के निर्देशन में बनी यह सीरीज़ दर्शकों को अंत तक सिहराए रखती है।
Criminal Justice: A Family Matter
कहाँ देखें: JioHotstar
पंकज त्रिपाठी इस कहानी में फिर से अपने मशहूर किरदार माधव मिश्रा के रूप में लौटे हैं। इस बार उन्हें एक ऐसे डॉक्टर का केस लड़ा है, जिस पर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप है। कानूनी पेचीदगियों और भावनात्मक उथल-पुथल से भरी यह सीरीज़ अपने ट्विस्ट्स के लिए जानी जाती है।
Traitors
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
करण जौहर द्वारा होस्ट किया गया यह रियलिटी शो डच फॉर्मेट पर आधारित है, जहां 20 प्रतिभागियों को ‘Trust vs Betrayal’ के खेल में खुद को साबित करना होता है। हर एपिसोड में नामांकन, धोखा और रहस्य का स्तर बढ़ता जाता है।
Special Ops 2
कहाँ देखें: JioHotstar
के.के. मेनन इस कहानी में हिम्मत सिंह के रूप में फिर से नजर आये, जो अब एक बड़े जासूसी मिशन में फंसे हैं। सीरीज़ में एक ‘मोल’ यानी सिस्टम के अंदर का गद्दार शामिल है, जो राष्ट्रीय रहस्य बाहर लीक कर रहा है। 8 एपिसोड में फैली यह सीरीज़ टेक्नोलॉजी, एक्शन और जासूसी का मिश्रण है।
Mandala Murders
कहाँ देखें: Netflix
इस थ्रिलर सीरीज़ में वाणी कपूर, रघुबीर यादव, श्रीया पिलगांवकर और सुरवीन चावला नजर आते हैं। कहानी दो डिटेक्टिव्स की है जो एक काल्पनिक शहर चरंदासपुर में होने वाली रहस्यमयी हत्याओं की जांच करते हैं। 8 एपिसोड में फैली यह कहानी प्रेम, बलिदान और विश्वास के भावनात्मक पहलुओं को जोड़ती है।
The Trial: Season 2
कहाँ देखें: JioHotstar
काजोल एक बार फिर नयोनिका सेनगुप्ता के रूप में लौटती हैं, जो अब अपने करियर, परिवार और पति राजीव (जिशु सेनगुप्ता) की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के बीच उलझी हैं। 6 एपिसोड में फैली The Trial: प्यार, कानून, धोखा सीरीज़ कई नए किरदारों और संघर्षों को पेश करती है।