ना भारी भरकम बजट का तामझाम, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी OTT की चैंपियन बनी ये 5 एपिसोड की सीरीज, IMDb रेटिंग 9.2
क्या आपने कभी सोचा था कि आप जब और जहां चाहें फिल्में और वेब सीरीज देखना इतना आसान हो जाएगा? साल 2005 में YouTube की शुरुआत हुई थी, लेकिन उससे पहले किसी ने शायद ही सोचा होगा कि एक दिन मोबाइल फोन ही हमारा पर्सनल टीवी बन जाएगा। OTT प्लेटफॉर्म्स के आने से यह सपना हकीकत बना। अब लोग जब चाहें, जहां चाहें और जैसा मूड हो, उसी के मुताबिक क्राइम, थ्रिलर या कॉमेडी जैसी फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं। क्या आप उस खास वेब सीरीज के बारे में जानते हैं, जो मनोरंजन के साथ-साथ प्रेरणा भी देती है?
IMDb रेटिंग आज के दौर में दर्शकों की पसंद को तय करने में अहम भूमिका निभाती है। एक ऐसी वेब सीरीज है, जिसके सिर्फ 5 एपिसोड्स हैं, लेकिन कंटेंट इतना दमदार है कि उसे "ओटीटी की चैंपियन सीरीज" कहना गलत नहीं होगा। ना इसमें कोई बड़ा स्टार है, ना ही कोई बड़ा बजट, फिर भी इसने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली।
छप्परफाड़ IMDb रेटिंग
अगर आपके मन में मिर्जापुर या सेक्रेड गेम्स का नाम आ रहा है, तो ज़रा ठहरिए, यहां बात हो रही है TVF की वेब सीरीज 'एस्पिरेंट्स' की। इस सीरीज को IMDb पर 10 में से 9.2 की जबरदस्त रेटिंग मिली है। इसकी कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस इतनी असरदार है कि जिसने भी इसे देखा, तारीफ किए बिना नहीं रह सका।
नवीन कस्तुरिया लीड रोल में
इस सीरीज में नवीन कस्तुरिया, नमिता दुबे, सनी हिंदुजा और शिवांकित सिंह परिहार जैसे कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब तक 'एस्पिरेंट्स' के दो सीजन आ चुके हैं और दोनों को जबरदस्त सफलता मिली है।
दर्शकों ने इस साफ-सुथरी, प्रेरणादायक सीरीज को बेहद सराहा है। मोटिवेशन से भरी कहानियों की लिस्ट में 'एस्पिरेंट्स' ने एक अलग पहचान बनाई है।
क्या है कहानी
इसका पहला सीजन 2021 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था। इसमें UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की जिंदगी, संघर्ष और उनके इमोशनल सफर को बेहद वास्तविक अंदाज में दिखाया गया है।
कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो यूपीएससी की तैयारी के दौरान साथ होते हैं लेकिन वक्त के साथ उनकी राहें अलग हो जाती हैं। पहले सीजन की शानदार सफलता के बाद दूसरा सीजन भी अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया, और अब दर्शकों को इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतज़ार है।