पंचायत-गुल्लक को पछाड़ आगे निकली 9 की IMDb रेटिंग वाली ये कॉमेडी सीरीज, देख हो जाएंगे लोटपोट!

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का क्रेज़ लोगों में लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके साथ-साथ वेब सीरीज देखने वालों की संख्या में भी आए दिन बढ़ोतरी हो रही है. फिल्मों की तरह ओटीटी वेब सीरीज भी एक्शन, क्राइम, सस्पेंस, थ्रिलर और कई जॉनर में आती हैं. लेकिन एक जॉनर ऐसा है जो हर किसी का फेवरेट होता है. हम बात कर रहे हैं कॉमेडी जॉनर की, जिसमें पंचायत और गुल्लक जैसी मास्टरपीस वेब सीरीज का नाम हर किसी के दिमाग में सबसे पहले आता है. लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जो इन दोनों से भी एक कदम आगे है.

आज हम आपको जिस सीरीज के बारे में बता रहे हैं उसने खासतौर से यंग जनरेशन के बीच अपनी एक अलग ही जगह बनाई है. IMDb पर भी इसने पंचायत और और गुल्लक की टक्कर की रेटिंग हासिल की है. इतना ही नहीं, इसमें गंभीरता के साथ ह्यूमर का बैलेंस इतना सॉलिड है कि दर्शकों और आलोचकों दोनों ने इस शो को खूब सराहना दी है.

कैसी है कहानी

यह सीरीज कोटा में पढ़ने वाले IIT स्टूडेंट्स पर पढाई को लेकर दबाव, चुनौतियां और उनकी ज़िंदगी की सच्चाइयों को दिखाती है. साथ ही उनके इस सफ़र में प्यार-दोस्ती, एक-दुसरे का हर कदम पर साथ देना और उसी बीच कई खट्टे-मीठे पल और जबर्दस्त कॉमेडी देखने को मिलती है, जिससे आपको सारे एपिसोड एक साथ खत्म कर देने का मन करेगा. और हां, इस सीरीज की एक खास बात यह है कि यह पूरी सीरीज ब्लैक एंड वाइट में बनी है.

स्टार कास्ट

बात करें स्टारकास्ट की तो इस सीरीज में आपको जितेंद्र कुमार, मयूर मोरे, रेवती पिल्लई, आलम खान, अहसास चन्ना, नवीन कस्तूरिया और उर्वी सिंह मुख्य भूमिकाओं में देखने को मिलेंगे.

IMDb रेटिंग 9

अब तक तो आप ज़रूर समझ गए होंगे कि यहां मैं सीरीज 'कोटा फैक्ट्री' की बात कर रही हूं. इस सीरीज को IMDb पर 10 में से 9 फाडू रेटिंग मिली है. इसे Netflix पर देखा जा सकता है. अब तक इसके कुल तीन सीज़न आ चुके हैं और चौथे सीज़न का भी बेसब्री से इंतज़ार है. लेकिन इसके बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.

अगर आपने अब तक कोटा फैक्ट्री नहीं देखी है तो आपको बता दें कि यह पंचायत और गुल्लक की टक्कर की एक मस्ट वॉच सीरीज है जिसे देखकर आप भी अगले सीज़न का इंतज़ार करने लगेंगे.

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles